मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को शनिवार (21 मई) को हराकर आईपीएल 2022 से बाहर कर दिया है, वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने प्लेऑफ में जगह बना ली है। इस मैच में सिर्फ दिल्ली या मुंबई के फैंस ने ही नज़रे नहीं बनाई हुई थी, बल्कि आरसीबी के फैंस भी वानखेड़े का मैदान पर मुंबई को सपोर्ट करने पहुंचे थे। ऐसे में लाइव मैच के दौरान एक गज़ब का नज़ारा देखने को मिला और वानखेडे़ का मैदान आरसीबी-आरसीबी के नारों से गूंज उठा। अब इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।

Advertisement

ये घटना मुंबई की पारी के 18वें ओवर की है। एमआई के लिए तिलक वर्मा और टिम डेविड की जोड़ी बल्लेबाज़ी कर रही थी, ऐसे में जब 18वां ओवर शुरू होने वाला था तभी बैंगलोर के फैंस अपनी टीम को सपोर्ट करते नज़र आए और आरसीबी-आरसीबी के नारे लगाने लगे। एक बार फिर बता दें कि ये मैच दिल्ली और मुंबई के बीच खेला जा रहा था, लेकिन डीसी की हार के साथ ही आरसीबी की टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर सकती थी।

Advertisement

इस मैच में मुंबई और आरसीबी दोनों के लिए ही टिम डेविड हीरो रहे। डेविड ने दिल्ली के खिलाफ 11 गेंदों पर 34 रनों की पारी खेली, जिसके दौरान उन्होंने डीसी के गेंदबाज़ों को 2 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के जड़े।

गौरतलब है कि जहां एक तरह वानखेड़े के मैदान पर आरसीबी-आरसीबी के नारे लगे थे, वहीं बैंगलोर के खेमे में टिम डेविड-टिम डेविड के नारे लगे थे। इस घटना का वीडियो आरसीबी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर भी शेयर किया है।

बता दें कि आईपीएल 2022 में गुजरात टाइटंस, राजस्थान रॉयल्स, लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने क्वालीफाई कर लिया है। अब यह चारों टीम आपस में आईपीएल के टाइटल के लिए भिड़ती नज़र आएंगी। गौरतलब है कि चारों टीम में से सिर्फ राजस्थान ने ही आईपीएल का खिताब जीता है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार