Delhi Capitals vs Royal Challengers Bengaluru Match Prediction, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 39वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच सोमवार, 27 अप्रैल को अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:30 बजे से शुरू होगा।

Advertisement

गौरतलब है कि IPL के मौजूदा सीजन में जब पिछली बार इन दोनों टीमों की टक्कर हुई थी तब दिल्ली कैपिटल्स ने 19.5 ओवर में 176 रनों का लक्ष्य हासिल करके रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से मात दी थी। इस मुकाबले में ट्रिस्टन स्टब्स (47 गेंदों पर नाबाद 60 रन) और केएल राहुल (34 गेंदों पर 57 रन) ने अर्धशतक ठोका था।

DC vs RCB, IPL 2026: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - सोमवार, 27 अप्रैल 2026
समय - 07:30 PM IST
वेन्यू - अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली

Arun Jaitley Stadium, Delhi Pitch Report

आईपीएल 2026 का 39वां मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा जहां टॉस जीतने वाली टीम रन चेज करना काफी ज्यादा पसंद करती है। ये एक हाई स्कोरिंग वेन्यू है जहां खेले गए आखिरी पांच टी20 मुकाबलों में चार रन चेज़ करते हुए जीते गए हैं। यहां पहले बैटिंग करने वाली टीम को कम से कम 200 रन तो बनाने ही होंगे।

DC vs RCB Head To Head Record

कुल - 34
दिल्ली कैपटिल्स - 13
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - 20
बेनतीजा - 01

DC vs RCB, IPL 2026: Where to Watch?

आईपीएल 2026 के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स और OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर एन्जॉय कर सकते हैं।

DC vs RCB, IPL 2026: Player to Watch Out For

दिल्ली कैपिटल्स की टीम से केएल राहुल, ट्रिस्टन स्टब्स और अक्षर पटेल स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम की तो विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल और रजत पाटीदार अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।

DC vs RCB Probable Playing XI

Delhi Capitals Probable Playing XI: पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, समीर रिज़वी, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, टी नटराजन, मुकेश कुमार। इम्पैक्ट प्लेयर - आशुतोष शर्मा।

Royal Challengers Bengaluru Probable Playing XI: फिल साल्ट/जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा। इम्पैक्ट प्लेयर: रसिख सलाम।

DC vs RCB Today's Match Prediction

आईपीएल 2026 के 39वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।

DC vs RCB Match Prediction, DC vs RCB Pitch Report, Today's Match DC vs RCB, IPL 2026, DC vs RCB Prediction, DC vs RCB Predicted XIs, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Delhi Capitals vs Royal Challengers Bengaluru

Also Read: LIVE Cricket Score

Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार