DC vs RR IPL 2022: दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2022 के 34वें मुकाबले में RR के बल्लेबाजों ने DC के गेंदबाजों की जमकर कुटाई की। इस मैच के दौरान राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन और दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज खलील अहमद के बीच मैदान पर जोरदार जंग देखने को मिली।

Advertisement

18वें ओवर की पहली गेंद पर खलील अहमद ने संजू सैमसन को पूरी तरह से छका दिया। संजू सैमसन ने खलील की पहली ही गेंद पर अजीबोगरीब शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन, वो पूरी तरह से चूक गए और ऐसा करने के चक्कर में चोटिल भी हो गए। इसके बाद संजू सैमसन ने खलील अहमद को चौका और छक्का जड़कर उनकी लाइन लेंथ ही बिगाड़ दी।

Advertisement

खलील अहमद पर संजू सैमसन के अटैक का इतना दबाव बन गया कि उन्होंने चौका, छक्का खाने के बाद अगली गेंद वाइड डाल दी। इसके बाद भी संजू ने उनका पीछा नहीं छोड़ा और ओवर की चौथी और पांचवी गेंद पर फिर छक्का जड़ दिया।

पिटे-पिटाए खलील अहमद पूरी तरह से टूट चुके थे यही वजह है कि ओवर की अंतिम गेंद पर जब संजू सैमसन ने शॉट को मिस टाइम किया तो खलील अहमद ने अपनी ही गेंदबाजी में आसान सा कैच छोड़ दिया। खलील के पास कैच पकड़ने का आसान सा मौका था लेकिन, वो कैच ना पकड़ सके और संजू सैमसन को जीवनदान मिल गया।

वहीं अगर मैच की बात करें तो  दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। जोस बटलर के शानदार शतक के दमपर राजस्थान रॉयल्स ने निर्धारित 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 222 रनों का स्कोर खड़ा किया। जोस बटलर ने 65 गेंदों पर 116 रनों की पारी खेली।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार