DC vs RR: मजाकिया अवतार के लिए जाने- जाने वाले ऋषभ पंत ने क्रिकेट के मैदान पर अपनी नाराजगी का दुर्लभ क्षण भी दिखा दिया। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ने अपने तेज गेंदबाज खलील अहमद की गेंदबाजी से खुश नहीं थे और इशारों-इशारों में निराश मन से उन्हें बताया कि वो खुश नहीं हैं जिस तरह से वो छक्का खा बैठे हैं।

Advertisement

जोस बटलर के खिलाफ खलील की एक गेंद के लिए अस्वीकृति के रूप में दिल्ली के कप्तान पंत ने निराशा में अपना सिर हिलाया। धीमी गेंद से इंग्लिश बल्लेबाज को रोकने के प्रयास में खलील छक्का खा बैठे और गेंद मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में बहुत दूर जाकर गिरी।

Advertisement

यह ऋषभ पंत के लिए पीड़ा का क्षण था, डीप मिड-विकेट के क्षेत्र में जब जोस बटलर ने खलील अहमद की गेंद को बाउंड्री पार करा दिया। यह वाक्या रॉयल्स की पहली पारी के छठे ओवर की चौथी गेंद पर घटा। पावरप्ले को एक अच्छे नोट पर समाप्त करने के लिए,इन-फॉर्म बटलर ने खलील को रडार में ले लिया।

खलील की गेंद के बाद ऋषभ पंत के चेहरे पर इस हद तक निराशा देखना एक दुर्लभ क्षण था। स्टंप्स के पीछे खड़े हुए ऋषभ पंत ने अपने गेंदबाज की ओर देखा और उन्हें यह सुझाव देने के लिए एक नज़र दी कि उन्होंने बटलर के लिए जो योजना बनाई थी, उसके विपरीत एक गेंद डालकर उन्होंने गलती कर दी।

वहीं अगर मैच की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। जोस बटलर के शानदार शतक के दमपर राजस्थान रॉयल्स ने निर्धारित 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 222 रनों का स्कोर खड़ा किया। जोस बटलर ने 65 गेंदों पर 116 रनों की पारी खेली।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार