Rishabh Pant hilariously run out Arshdeep Singh: आईपीएल के मैचों में हमनें एक से बढ़कर एक तरीके से बल्लेबाजों को आउट होते हुए देखा है। पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए मैच के दौरान भी मैदान पर कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला जब बल्लेबाज अर्शदीप सिंह टूर्नामेंट में सबसे अजीब तरह से आउट होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए। 

Advertisement

पूरे मैच के दौरान दिल्ली के गेंदबाजों का दबदबा रहा लेकिन, असली मजा पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी के 20 वें ओवर की आखिरी गेंद पर आया। मुस्तफिजुर रहमान ने बल्लेबाज को छकाने के लिए एक वाइड यॉर्कर फेंकी जिसे खेलने में पंजाब किंग्स के नंबर 10 के बल्लेबाज अर्शदीप सिंह पूरी तरह से चूक गए। 

Advertisement

गेंद से चूकने के बाद अर्शदीप सिंह ने रन लेने की कोशिश की लेकिन नॉनस्ट्राइकर एंड पर खड़े वैभव अरोड़ा को रन लेने में कोई इंटरेस्ट नहीं था। अर्शदीप सिंह चाहते तो आराम से क्रीज पर पहुंच सकते थे लेकिन फिर भी वापस जाने के लिए उनके द्वारा कोई भी प्रयास नहीं किया गया क्योंकि शायद वो वैभव अरोड़ा से खफा थे।

पंजाब की पारी की आखिरी गेंद थी ऐसे में वैभव अरोड़ा को भी रन लेने का प्रयास करना चाहिए था। अरोड़ा ने प्रयास नहीं किया और अर्शदीप सिंह ने क्रीज पर वापस लौटने की जगह वैभव अरोड़ा से इस मामले पर बातचीत करना जरूरी समझा। हालांकि, ऋषभ पंत इसके बाद बड़े ही आराम से स्टंप्स तक पहुंचे और अर्शदीप को रन आउट कर दिया। वहीं अगर मैच की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स ने 9 विकेट से इस मैच को जीतने में कामयाबी पाई है।

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार