13 मई, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। आईपीएल के 52वें मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम ने पुणे सुपरजाएंट को 7 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। पुणे की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 161 रन ही बना सकी। पुणे के तरफ से बेन स्टोक्स ने 33, मनोज तिवारी ने 60 रन तो वहीं कप्तान स्मिथ 38 रन का योगदान दे पाए।

Advertisement

अंतिम ओवर तक चले मैच में पैट्रिक कमिन्स ने क्लीन बोल्ड कर दिल्ली के लिए शानदार जीत दिलाई। स्कोरकार्ड

Advertisement

दिल्ली के तरफ से जहीर खान ने 2 विकेट, मोहम्मद शमी ने भी 2 विकेट चटकाए तो वहीं शाहबाज नदीम और पैट्रिक कमिन्स ने 1- 1 विकेट चटकाए। धोनी केवल 5 रन बनाकर आउट हुए। धोनी अपने आईपीएल के इतिहास में केवल 5वीं बार रन आउट हुए। PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

इससे पहले करुण नायर (64) की अर्धशतकीय पारी के दम पर दिल्ली डेयरडेविल्स ने इंडियम प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण के 52वें मैच में शनिवार को राइजिंग पुणे सुपरजाएंट के सामने 169 रनों का लक्ष्य रखा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान दिल्ली ने अपने घर फिरोज शाह कोटला मैदान पर निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 168 रन बनाए। दिल्ली की शुरूआत खराब रही। संजू सैमसन (2) और पिछले मैच के हीरो श्रेयस अय्यर (3) नौ के कुल स्कोर तक ही पवेलियन लौट गए थे।

इसके बाद ऋषभ पंत ने नायर का अच्छा साथ दिया और तीसरे विकेट के लिए 6.4 ओवरों में 11.10 की औसत से 74 रनों की साझेदारी की। चौथा ओवर लेकर आए वॉशिंगटन सुंदर के ओवर में पंत ने एक छक्का और नायर ने दो चौके जड़े। अगला ओवर लेकर आए बेन स्टोक्स के ओवर में नायर ने तीन चौके मारे। PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

यहां से इन दोनों ने जिस अंदाज में बल्लेबाजी शुरू की उसे कायम रखा और पुणे के गेंदबाजों पर लगातार बड़े शॉट खेलते रहे। नौवां ओवर लेकर आए एडम जाम्पा की पहली गेंद पर पंत ने चौका मारा और फिर चौथी गेंद पर मिडविकेट पर छक्का लेकिन अगली ही गेंद पर एक और बड़ा शॉट मारने के प्रयास में वह डेनियल क्रिस्टियन के हाथों लपके गए। पंत ने 22 गेंदों में चार चौके और दो छक्कों की मदद से 36 रन बनाए।

Advertisement

पंत के जाने के बाद आए मार्लन सैमुएल्स जब लय में आते नजर आ रहे थे तभी 27 रनों के निजी स्कोर पर डेनियल क्रिस्टियन की गेंद पर धौनी ने उनका शानदार कैच पकड़ा। सैमुएल्स ने 21 गेदों में दो छक्के और एक चौका लगाया। PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

कोरी एंडरसन (3) कुछ कर पाते इससे पहले ही धौनी ने सुंदर की गेंद पर पलक झपकते ही उनकी गिल्लियां बिखेरीं। इसी ओवर में एक गेंद बाद नायर ने अपने पचास रन पूरे किए, जिसके लिए उन्होंने 37 गेंदें खेलीं। यह नायर का इस आईपील में पहला अर्धशतक है। एक छक्के की मदद से छह गेंदों में 11 रन बनाने वाले पैट कमिंस को स्टोक्स ने बोल्ड किया। वह 140 के कुल स्कोर पर पवेलियन लौटे।

नायर को स्टोक्स ने 162 के कुल स्कोर पर आउट किया। बड़ा शॉट खेलने गए नायर के बल्ले का गेंद ने ऊपरी किनारा लिया और उनादकट ने पीछे भागते हुए उनका शानदार कैच पकड़ा। नायर ने 45 गेंदों में नौ चौकों की मदद से शानदार पारी खेली।

Advertisement

मोहम्मद शमी ने दो रन बनाए। अमित मिश्रा 13 रन बनाकर नाबाद लौटे। पुणे की ओर से जयदेव उनादकट और बेन स्टोक्स ने दो-दो विकेट लिए जबकि एडम जाम्पा, वाशिंगटन सुंदर और डेनियल क्रिस्टीयन को एक-एक सफलत मिली। PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार