डुनेडिन, 11 मार्च (CRICKETNMORE)| डीन एल्गर (89) और कप्तान फाफ डु प्लेसिस (नाबाद 56) की अर्धशतकीय पारी के दम पर साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ यूनिवर्सिटी ओवल मैदान पर जारी पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन शनिवार को अपनी दूसरी पारी में स्टम्प्स तक छह विकेट खोकर 224 रन बना लिए हैं। अपनी दूसरी पारी के आधार पर साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 191 रनों की बढ़त ले ली है। प्लेसिस और वर्नोन फिलेंडर एक रन बनाकार नाबाद लौटे। 

Advertisement

अपने पहले दिन शुक्रवार के स्कोर एक विकेट पर 38 रनों से आगे खेलने उतरी द. अफ्रीका की टीम ने शनिवार को अपने खाते में 186 रन जोड़े। 

Advertisement

पहले दिन के नाबाद बल्लेबाज एल्गर और हाशिल अमला (24) ने शनिवार को मैदान पर उतरने के बाद एक रन ही खाते में जोड़ा था कि नील वागनर ने अमला को आउट कर पवेलियन भेजा। 

अमला के आउट होने के बाद जेपी ड्यूम्नी (39) ने एल्गर के साथ टीम की पारी को संभाला और तीसरे विकेट के लिए 74 रनों की साझेदारी कर टीम का स्कोर 100 के पार पहुंचाया। हालांकि, वागनर ने इस साझेदारी को टिकने नहीं दिया और ड्यूम्नी को 49वें ओवर की पांचवीं गेंद पर पगबाधा आउट कर मेहमान टीम का तीसरा विकेट गिराया। 

इसके बाद प्लेसिस ने एल्गर का साथ दिया और चौथे विकेट के लिए 80 रनों की साझेदारी कर टीम का स्कोर 193 तक पहुंचाया, लेकिन इसी स्कोर पर जीतन पटेल ने केन विलियमसन के हाथों एल्गर को कैच आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। 

Advertisement

एल्गर ने अपनी पारी में खेली गईं 249 गेंदों में नौ चौके लगाए। एल्गर के बाद प्लेसिस का साथ देने आए टेम्बा बावुमा (6) को मिशेल सेंटनर और क्विंटन डी कॉक (4) को पटेल ने मैदान पर टिकने नहीं दिया और दोनों को बोल्ड आउट कर पवेलियन भेजा। इसके साथ ही दिन के खेल की समाप्ति हो गई। 

न्यूजीलैंड के लिए वागनर और पटेल ने दो-दो विकेट लिए, जबकि सेंटनर और ट्रेंट बाउल्ट को एक-एक सफलता मिली। 

इससे पहले, न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में केन विलियमसन (130) के शतक और जीत रावल (52), बीजे वॉटलिंग (50) की अर्धशतकीय पारी के दम पर 341 रन बनाए थे।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार