साउथ अफ्रीका के कप्तान डीन एल्गर ने कहा कि भारतीय सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और मयंक अग्रवाल का बेहतरीन बल्लेबाजी करना भारत के लिए सुपरस्पोर्ट पार्क में गुरुवार को यहां पहला टेस्ट जीतने के लिए महत्वपूर्ण था। उन्होंने आगे कहा कि उनकी टीम के बल्लेबाजों ने खराब प्रदर्शन से निराश किया है। हार के बाद एल्गर ने कहा, "भारतीय सलामी बल्लेबाजों ने शुरुआत में बेहतर बल्लेबाजी की, जिससे हमारे तेज गेंदबाज उनके सामने विफल हो गए। लेकिन बाद में हमारे गेंदबाजों ने बेहतर प्रदर्शन किया।"

Advertisement

दोनों टीमों के बीच अंतर के बारे में बात करते हुए एल्गर ने बताया, "हमारे बल्लेबाजों ने हमें निराश किया। मैं कहूंगा कि बल्लेबाजी दोनों पक्षों के बीच का अंतर था। हम अपने प्रदर्शन पर प्रबंधन से बातचीत करेंगे। लेकिन हमारे गेंदबाजों ने बेहतर किया और हमने दबाव में भी बेहतर करने की कोशिश की।"

Advertisement

उन्होंने 20 विकेट लेने के लिए कड़ी मेहनत करने वाले अपने गेंदबाजों की सराहना की।

उन्होंने कहा, "नई गेंद से आप हमेशा बेहतर करते हैं। ऐसे ही हमारे गेंदबाजों ने 20 विकेट लेने के लिए जो मेहनत की है। वह काबिले तारीफ है।"

34 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा, "सेंचुरियन में अपना पहला ही टेस्ट मैच हारना अच्छा नहीं होता। निश्चित रूप से यह अच्छी बात नहीं है कि हम यहां एक टेस्ट हार गए हैं। कुछ चीजें गलत कीं। लेकिन बहुत सारी चीजें सकारात्मक भी रही हैं जिनका हम अगले दो मैचों में उपयोग कर सकते हैं।"

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार