India vs New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच जयपुर में तीन मैचों की सीरीज का पहला टी20 मैच खेला गया। सीरीज में शुरुआती बढ़त लेते हुए टीम इंडिया ने पहले मैच में मेहमान न्यूजीलैंड को पांच विकेट से हरा दिया। इस मैच में तेज गेंदबाज दीपक चाहर भी भारत की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा थे और अपने घरेलू मैदान पर खेलते हुए नजर आए।

Advertisement

भारत की फील्डिंग के 8वें ओवर के दौरान दीपक चाहर की बहन मालती ने अपने भाई की टांग खींचने की कोशिश की। दीपक बाउंड्री लाइन पर फील्डिंग कर रहे थे जहां मालती बैठी थीं। मालती बार-बार दीपक-दीपक कहकर अपने भाई को बुलाती रहीं जब तक कि तेज गेंदबाज ने अपनी बहन की ओर नहीं देखा।

Advertisement

दीपक ने हाथ हिलाकर मुस्कुराकर अपनी बहन की ओर देखा जिससे मालती काफी खुश हुईं। इस दौरान दीपक को स्टैंड में अपनी मंगेतर को ढूंढते हुए देखा गया उन्होंने अपनी बहन से उसके बारे में पूछा भी। वीडियो में दीपक चाहर को मालती से जया के बारे में पूछते हुए साफ तौर पर देखा जा सकता है। दीपक कहते हैं, 'किधर है वो?'

बता दें कि आईपीएल 2021 के एक मैच में दीपक चाहर ने स्टैंड में जाकर अपनी गर्लफ्रेंड जया को शादी के लिए प्रपोज किया था। दीपक चाहर के प्रपोजल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुआ था। वहीं अगर न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी-20 मुकाबले की बात करें तो दीपक चाहर ने 4 ओवर में 42 रन देकर 1 विकेट झटका था।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार