भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका (IND vs SA) दौरे से पहले अचानक एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल, दीपक चाहर (Deepak Chahar) को साउथ अफ्रीका दौरे पर टी20 और वनडे टीम का हिस्सा बनाया गया था, लेकिन अब अचानक दीपक चाहर ने साउथ अफ्रीका दौरे से अपना नाम वापस ले लिया है। आपको बता दें कि हाल ही में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज खेली गई थी जिसमें भी चाहर सिर्फ एक मैच खेलकर वापस अपने घर लौट गए थे जिसके पीछे एक बड़ी वजह है। दीपक चाहर के पिता की तबीयत ठीक नहीं है उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ था जिसके कारण दीपक चाहर ने उनके साथ रहने का फैसला किया है।

Advertisement

दीपक के पिता लोकेंद्र चाहर अलीगढ़ में एक शादी समारोह का हिस्सा बने थे जिसके ही दौरान उन्हें अचानक ब्रेन स्ट्रोक हुआ। उन्हें जल्द ही अस्पताल में भर्ती करवाया गया और सही समय पर ट्रीटमेंट मिलने से अब उनकी सेहत में काफी सुधार आया है। खुद इंडियन क्रिकेटर ने अपने पिता की सेहत पर अपडेट दिया है। उन्होंने कहा है पिता को अच्छा ट्रीटमेंट मिल रहा है और अब वो ठीक हैं।

Advertisement

उन्होंने ये भी साफ कर दिया है कि उनके पिता ही वो शख्स हैं जिन्होंने उन्हें खिलाड़ी बनाया है। वो उनकी जिंदगी में काफी महत्व रखते हैं और अब वो उन्हें बीमार हालत में छोड़कर कही नहीं जा सकते। चाहर ने ये भी कहा है कि अब एक बेटे का धर्म निभाना ज्यादा जरूरी है और वो मैदान पर तभी वापसी करेंगे जब उनके पिता पूरी तरह ठीक हो जाएंगे। यहीं वजह है वह साउथ अफ्रीका का दौरा मिस कर सकते हैं और वह मैनेजमेंट से भी ये पर बातचीत कर चुके हैं।

Also Read: Live Score

गौरतलब है कि दीपक चाहर से लगातार ही फैंस सवाल कर रहे थे। ऐसा इसलिए क्योंकि बीते समय में वह अपनी इंजरी के कारण काफी कम समय ही मैदान पर नज़र आए। उन्हें लंबे समय के बाद इंडियन टीम में जगह मिली थी, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वो सिर्फ एक मैच ही खेले और फिर वापस अपने घर लौट गए। हालांकि अब जब चाहर ने सामने आकर अपनी परेशानी दुनिया को बताई है ऐसे में ICT फैंस जरूर चाहर के दर्द को समझ पाएंगे।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार