न्यूज़ीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज के दूसरे मैच में भी रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया और इस मैच में भी जयपुर जैसी ही कहानी देखने को मिली। दरअसल, रांची में खेले जा रहे इस मैच में एक बार फिर दीपक चाहर ने मार्टिन गुप्टिल का विकेट लिया लेकिन इससे पहले उनकी जमकर धुनाई भी हुई।

Advertisement

जिस तरह से जयपुर में मार्टिन गुप्टिल ने जयपुर टी-20 में चाहर की गेंद पर छक्का लगाने के बाद अगली गेंद पर अपना विकेट गंवाया था ठीक उसी तरह रांची में भी पांचवें ओवर की पहली गेंद पर चाहर का स्वागत छक्के से हुआ लेकिन इसकी अगली ही गेंद पर चाहर ने मार्टिन गुप्टिल को पवेलियन भेज दिया।

Advertisement

पांचवें ओवर की दूसरी गेंद पर गुप्टिल बड़ा शॉट खेलना चाहते थे लेकिन गेंद उनके बल्ले पर पूरी तरह से नहीं आई और गेंद काफी देर हवा में रहने के बाद ऋषभ पंत के दस्तानों में समा गई। इस घटना के बाद एक बार फिर सोशल मीडिया पर चाहर और गुप्टिल ट्रेंड करने लगे।

वहीं, अगर इस मैच की बात की जाए तो भारत को मैच और सीरीज जीतने के लिए  154 रन की दरकार है। एक बार फिर से फैंस को केएल राहुल और रोहित शर्मा की जोड़ी से अच्छी शुरुआत की उम्मीद होगी और अगर ऐसा होता है तो टीम इंडिया रांची से सीरीज जीतकर ही अगले मैच में जाएगी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार