क्विंटन डी कॉक के बेहतरीन शतक के बाद गेंदबाज़ों की शानदार गेंदबाजी के दम पर साउथ अफ्रीका ने केपटाउन में खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे में भारत को 4 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज को 3-0 से जीत लिया। इस हार के बाद दीपक चाहर काफी इमोशनल हो गए और उनका इमोशनल होना बनता भी था।

Advertisement

दरअसल, हुआ ये कि केपटाउन में भी पिछले दो मैचों की कहानी देखने को मिली टॉप ऑर्डर की शानदार बल्लेबाज़ी के बाद मिडल ऑर्डर फिर से बिखर गया और आखिर में दीपक चाहर ने आकर टीम इंडिया को जीत की दहलीज तक पहुंचा दिया था।

Advertisement

 इस दौरान चाहर ने 31 गेंदों में अर्द्धशतक पूरा किया और टीम इंडिया के खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई। हालांकि, इसके बाद वो बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में आउट हो गए और यही वो पल था जहां से भारत मैच हार गया। इसके बाद आखिरी ओवर में भारत को 6 गेंदों में 6 रन की जरूरत थी लेकिन युजवेंद्र चहल 10वें बल्लेबाज़ के रूप में आउट हो गए और भारत को 4 रन से हार का सामना करना पड़ा।

अपनी टीम को हारता और अपना पचासा बर्बाद होता देख चाहर रो पड़े और उनका रोते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सचमुच एक क्रिकेट फैन होने के नाते चाहर को रोते हुए देखना सचमुच दिल तोड़ देने वाला था क्योंकि उनकी मेहनत पर बाकी खिलाड़ियों ने पानी फेर दिया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार