भारतीय तेज गेंदबाज दीपक चाहर (Deepak Chahar Wedding) अपनी मंगेतकर जया भारद्वाज (Jaya Bhardwaj) के साथ बुधवार (1 जून) को आगरा में सात फेरे लेंगे। दोनों की शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। रिसेप्शन 3 जून को दिल्ली में होगा।  बता दें कि चाहर ने आईपीएल 2021 के दौरान स्टेडियम में सबके सामने प्रपोज किया था। खबरों के अनुसार कई स्टार क्रिकेटर दीपक की शादी में शिरकत कर सकते हैं। 

Advertisement

खबरों के अनुसार चाहर की शादी में शिरकत करने एमएस धोनी आगरा पहुंचेंगे। विराट कोहली भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को इनवाइट किया गया है। कुल मिलाकर 60 क्रिकेटर्स को इनवाइट किया गया और चेन्नई सुपर किंग्स के सभी सदस्यों को। 

Advertisement

चाहर के परिवार के एक सदस्य ने इनसाइडस्पोर्ट से बातचीत में कहा, “ एमएस धोनी और उनकी वाइफ साक्षी, विराट कोहली और उनकी अनुष्का, रोहित शर्मा और उनकी वाइफ रितिका सभी को इनवाइट भेजा गया है और सभी शादी में मौजूद रहेंगे।”

चाहर पीठ की चोट के कारण आईपीएल 2022 में एक भी मैच नहीं खेल पाए थे। चेन्नई ने उन्हें मेगा ऑक्शन में 14 करोड़ रुपये में खरीदा था। लेकिन एनएसीए में अभ्यास के दौरान वह फिर चोटिल हो गए। चाहर भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाली पांच टी-20 मैचों की सीरीज का हिस्सा नहीं है। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार