Syed Mushtaq Ali 2021: सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी शुरू होने से ठीक पहले विवाद हो गया है। बड़ौदा टीम के खिलाड़ी और उप कप्तान दीपक हुड्डा ने टीम के कप्तान और हार्दिक पांड्या के भाई क्रुणाल पांड्या पर संगीन आरोप लगाया है। रिपोर्ट्स की मानें तो दीपक हुड्डा ने क्रुणाल पांड्या के दुर्व्यवहार के चलते सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी से अपना नाम भी वापस ले लिया है।     

Advertisement

दीपक हुड्डा ने इस पूरे मामले पर बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन के नाम एक पत्र में लिखा, 'मैं पिछले 11 सालों से बड़ौदा के लिए क्रिकेट खेल रहा हूं। वर्तमान में मुझे सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए चुना गया है। मैं सहमा हुआ, उदास और दबाव में हूं। पिछले कुछ दिनों से और खासतौर से पिछले दो दिनों से मेरे टीम के कप्तान क्रुणाल पांड्या टीम के साथियों के सामने मुझे गाली दे रहे हैं और दूसरी टीम के लिए भी अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं।'

Advertisement

उप कप्तान होने के बावजूद टीम से किए गए थे बाहर: रिपोर्ट्स की मानें तो दीपक हुड्डा को 10 जनवरी को होने वाले पहले मुकाबले में उपकप्तान होने के बावजूद 17 सदस्यीय टीम में शामिल नहीं किया गया था।

दीपक हुड्डा बड़ौदा के सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं ऐसे में उनकी कमी निश्चित तौर पर टीम को खलने वाली है। हुड्डा ने बड़ौदा की तरफ से 46 फर्स्ट क्लास मैच, 68 लिस्ट ए मैच और 123 टी20 मैचों में शिरकत की है। 

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार