साल 2022 में आईपीएल में 2 नई टीमें आएंगी और अभी से ही इसको लेकर अलग-अलग कयास लगाए जा रहे हैं कौन से लोग इन नई टीमों का मालिकाना हक ले सकते हैं। इस सीजन आईपीएल में कुल 8 टीमों ने हिस्सा लिया था लेकिन अगले साल इस बढ़ाकर 10 कर दिया जाएगा। क्रिकेट और बॉलीवुड का जुड़ाव कोई नया नहीं है और खबरों की माने तो एक बार इस कड़ी में एक और नाम जुड़ सकता है।

Advertisement

इस दौरान नई टीम को खरीदने की दौड़ में कई बड़ी हस्तियों का नाम आगे आ रहा है और इसमें अब बॉलीवुड के स्टार कपल रनवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का नाम भी जुड़ गया है। Outlook में छपी एक खबर के अनुसार ये पति-पत्नी आईपीएल में एक टीम खरदीने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं।

Advertisement

कुछ महीनों पहले तक यह खबर आ रही थी कि अडानी ग्रुप और संजीव गोयनका 2 नई आईपीएल टीमों पर दांव लगा सकते हैं लेकिन शायद उनके अलावा इस रेस में और भी हस्तियां शामिल हो सकती ह।

बता दें कि दीपिका पादुकोण पहले से ही खेलों से जुड़ी हुई है और उनके पिता एक प्रसिद्ध बैडमिंटन चैंपियन है। दूसरी तरफ रणवीर सिंह भी इंग्लिश प्रीमियर लीग से जुड़े हुए हैं और फिलहाल वो वर्ल्ड की सबसे प्रसिद्ध बास्केटबॉल लीग एनबीए के ब्रांड एंबेसडर है।

आईपीएल में पहले से ही मेगास्टार शाहरुख खान की कोलकाता नाइट राइडर्स और और मशहूर एक्ट्रेस प्रीति जिंटा की टीम पंजाब किंग्स शामिल है। ये देखना दिलचस्प होगा कि अब आगे आने वाले समय में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण क्या सच में किसी टीम पर बड़ा दांव लगाकर दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग आईपीएल का रोमांच दुगना करते हैं या नहीं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार