The Hundred Women's 2026: द हंड्रेड विमेंस 2026 का 24वां मुकाबला शुक्रवार (7 अगस्त) को बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट स्टेडियम में बर्मिंघम फीनिक्स और सनराइजर्स लीड्स के बीच खेला गया। इस मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा (Deepti Sharma) ने अपनी शानदार स्पिन गेंदबाजी से बर्मिंघम फीनिक्स की जीत में अहम भूमिका निभाई।

Advertisement

पहले बल्लेबाजी करने उतरी बर्मिंघम फीनिक्स की टीम लगातार विकेट गंवाती रही। 101 रन के स्कोर तक पहुंचते-पहुंचते टीम के सात बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे। पारी में सिर्फ 9 गेंदें बची थीं और उम्मीद थी कि अलाना किंग कुछ बड़े शॉट लगाकर टीम का स्कोर सम्मानजनक स्थिति तक पहुंचा देंगी। लेकिन दीप्ति शर्मा ने अपनी चालाकी भरी गेंदबाजी से उनकी यह उम्मीद भी खत्म कर दी।

यह विकेट पारी की 95वीं गेंद पर देखने को मिला। दीप्ति ने अलाना को आगे निकलता देख शानदार फ्लाइट के साथ यह गेंद थोड़ी छोटी डाल दी। गेंद हल्का सा टर्न लेकर बल्ले से दूर निकली और बाहरी किनारा लेते हुए विकेटकीपर लॉरेन विनफील्ड के हाथों में चली गई।

VIDEO:

इस तरह अलाना किंग को भी सिर्फ 4 गेंदों में 2 रन बनाकर पवेलियन लौटना पड़ा। दीप्ति शर्मा ने इस मुकाबले में शानदार गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 15 गेंदों में 11 रन खर्च किए और 3 अहम विकेट अपने नाम किए। 

अगर मुकाबले की बात करें तो बर्मिंघम फीनिक्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 107 रन ही बना सकी। टीम के लिए एमा लैंब ने 34 गेंदों में 47 रन की सबसे बड़ी पारी खेली, जबकि कप्तान एलिस पेरी ने 22 गेंदों में 31 रन बनाए। इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सकी।

Also Read: LIVE Cricket Score

108 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स लीड्स के लिए सलामी बल्लेबाज फोएबे लिचफील्ड ने सिर्फ 33 गेंदों में नाबाद 71 रन की विस्फोटक पारी खेली। उनकी तूफानी बल्लेबाजी की बदौलत सनराइजर्स लीड्स ने महज 69 गेंदों में 1 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और 31 गेंदें शेष रहते 9 विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार