Delhi Capitals vs Mumbai Indians, WPL Dream 11 Prediction

Advertisement

वुमेंस प्रीमियर लीग 2023 का फाइनल मैच दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच रविवार (26 मार्च) को खेला जाएगा। यह दोनों ही टीम टेबल टॉपर हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने टेबल टॉप करके सीधा फाइनल में अपनी जगह बनाई थी, वहीं मुंबई इंडियंस ने एलिमिनेटर मैच में यूपी वॉरियर्स को 72 रनों के बड़े अंतर से हराकर फाइनल का टिकट प्राप्त किया है।

Advertisement

ब्रेबोर्न स्टेडियम में एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकते हैं। ग्रुप स्टेज में इन दोनों ही टीमों ने आमने-सामने की टक्कर में एक-एक बार जीत हासिल की थी। दिल्ली कैपिटल्स के लिए टूर्नामेंट में अब तक सबसे ज्यादा रन कप्तान मेन लैनिंग ने बनाएं हैं। लैनिंग के बैट से 8 मैचों में 51.66 की औसत से कुल 310 रन निकले हैं। उनके अलावा शेफाली वर्मा (241) ने भी काफी आक्रमक बल्लेबाज़ी की है। DC की टॉप विकेट-टेकर शिखा पांडे हैं। शिखा पांड ने अब तक 10 विकेट अपने नाम किये हैं। मरिज़नने कप्प भी 8 मैचों में 9 विकेट चटका चुकी है।

मुंबई इंडियंस की बात करें तो MI में एक से बढ़कर एक मैच विनर मौजूद हैं। टीम के लिए सबसे ज्यादा रन नेट साइवर ब्रंट ने बनाए हैं। ब्रंट के बैट से एलिमिनेटर मैच में 38 गेंदों पर नाबाद 72 रनों की पारी निकली थी। उन्होंने अब तक 9 मैचों में 271 रन ठोके हैं। ब्रंट के अलावा हेली मैथ्यूज (258), हरमनप्रीत कौर (244), और यस्तिका भाटिया (210) ने भी खूब रन बनाए हैं। टीम की टॉप विकेटटेकर बाएं हाथ की गेंदबाज़ साइका इशाक हैं। इशाक ने 9 मैचों में 15 विकेट झटके हैं। उनके अलावा हेली मैथ्यूज और अमेरिया केर ने 13-13 विकेट चटकाएं हैं। इस्सी वोंग के नाम 12 और नेट साइवर ब्रंट के नाम 10 विकेट दर्ज हैं।

DEL-W vs MI-W: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - रविवार, 26 मार्च, 2023
समय - 07:30 PM IST
वेन्यू - ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई

Advertisement

DEL-W vs MI-W, Pitch Report

ब्रेबोर्न स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है। यहां की पिच बल्लेबाज़ों और गेंदबाज़ों दोनों को ही मदद करती है। इस पिच पर टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाज़ी करना पसंद करेगी। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 165 रन रहता है। स्पिनर्स गेम को इन्जॉय कर सकते हैं।

यहां पिछला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्स के बीच खेला गया था जिसमें यूपी ने 20 ओवर में दिल्ली के सामने 139 रनों का लक्ष्य रखा था। इस टारगेट को DC ने महज 17.5 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर प्राप्त कर लिया था।

Advertisement

DEL-W vs MI-W: Where to Watch?

वुमेंस आईपीएल के सभी मैच Sports 18 पर प्रसारित किये जाएंगे। क्रिकेट मैच WPL को JIO Cinema पर भी इन्जॉय कर सकते हैं।

Advertisement

Delhi Capitals vs Mumbai Indians, Dream 11 Team

विकेटकीपर - यस्तिका भाटिया
बल्लेबाज- मेग लैनिंग, हरमनप्रीत कौर
हरफनमौला खिलाड़ी - जेस जोनासेन, हेली मैथ्यूज, नेट साइवर (कप्तान), मरिज़नने कप्प, अमेलिया केर(उपकप्तान), एलिस कैप्सी
गेंदबाज- शिखा पांडे, सायका इशाक

Delhi Capitals Probable Playing XI 

Advertisement

मेग लैनिंग (कप्तान), शेफाली वर्मा, एलिस कैप्सी, जेमिमा रोड्रिग्स, मरिज़नने कप्प, तान्या भाटिया (विकेटकीपर), जेस जोनासेन, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव, शिखा पांडे, पूनम यादव

Mumbai Indians Probable Playing XI 

यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हेली मैथ्यूज, नेट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, पूजा वस्त्राकर, इस्सी वोंग, अमनजोत कौर, हुमायरा काजी, जिंतिमनी कलिता, सायका इशाक

Advertisement

Disclaimer: यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार