साउथ अफ्रीका की घरेलू टी-20 लीग एसए20 का आगाज़ हो चुका है। पहले मैच में MI केप टाउन का सामना गत चैंपियन सनराइजर्स ईस्टर्न केप से हुए और सेंट जॉर्ज पार्क में हुए इस पहले मैच में केप टाउन की टीम ने ईस्टर्न केप को 97 रनों से धूल चटा दी। पहले मैच में केप टाउन के लिए डेलानो पोटगीटर और डेवाल्ड ब्रेविस हीरो बनकर सामने आए।

Advertisement

सनराइजर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और उनके गेंदबाजों ने पहले सात ओवरों में ही 3 विकेट लेकर अपने कप्तान के फैसले को सही साबित कर दिया। हालांकि, इसके बाद डेवाल्ड ब्रेविस ने सिर्फ 29 गेंदों पर 57 रन (दो चौके और छह छक्के) बनाकर मेहमानों को 174/7 पर पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। वहीं, निचले क्रम में डेलानो पोटगीटर ने भी 12 गेंदों में 25 रनों का अहम योगदान दिया।

Advertisement

इसके बाद पोटगीटर जब गेंदबाजी करने उते तो उन्होंने ट्रेंट बोल्ट के साथ मिलकर सनराइजर्स के होश उड़ा दिए और पूरी टीम को सिर्फ 77 रनों पर समेट दिया। पोटगीटर ने टूर्नामेंट के पहले ही मैच में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 10 रन देकर 5 विकेट चटकाए जो कि उनके करियर के सर्वश्रेष्ठ आंकड़े भी हैं जबकि न्यूजीलैंड के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बोल्ट ने भी नई गेंद से धार दिखाते हुए 16 रन देकर 2 विकेट चटकाए। पोटगीटर को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

अब MICT शनिवार को वांडरर्स में जोबर्ग सुपर किंग्स का सामना करेगी और वो उम्मीद करेंगे कि उनकी टीम अपनी जीत की लय को उस मैच में भी बनाए रखे, जबकि सनराइजर्स का अगला मुकाबला शनिवार को बोलैंड पार्क में पार्ल रॉयल्स के खिलाफ होगा और एडेन मारक्रम की टीम चाहेगी कि वो उस मैच में जीत हासिल करके जीत की पटरी पर लौटें।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार