दिल्ली कैपिटल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन के प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है। दिल्ली ने सोमवार को शेख जाएद स्टेडियम में खेले गए मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को छह विकेट से मात दे लगातार दूसरी बार प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया।  हार के बाद भी बैंगलोर हालांकि प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर गई है। दिल्ली दूसरे स्थान पर रहते हुए प्लेऑफ में जाएगी।

Advertisement

बैंगलोर देवदत्त पडिकल (50 रन, 41 गेंद, 5 चौके) की शानदार अर्धशतकीय पारी की मदद से 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 152 रन ही बना पाई। शिखर धवन (54 रन, 41 गेंद, 6 चौके) और अजिंक्य रहाणे (60 रन, 46 गेंदें, 5 चौके, 1 छक्का) की जुझारू पारियों के दम पर दिल्ली ने यह लक्ष्य 19 ओवरों में हासिल कर लिया।

Advertisement

दिल्ली के सामने लक्ष्य तो आसान था, लेकिन जरूरी था कि वह शुरुआत अच्छी करे। हालांकि पृथ्वी शॉ (9) जल्दी आउट हो गए जिसके कारण शुरुआत में उसके ऊपर दबाव आ गया। इस दबाव को हटाया भारत के दो अनुभवी बल्लेबाजों- धवन और रहाणे ने। 10 ओवरों में इन दोनों ने टीम के स्कोर को 81 रनों तक पहुंचा दिया।

यहां से दिल्ली को 10 ओवरों में 72 रन चाहिए थे।

धवन ने अपना एक और अर्धशतक पूरा किया। अर्धशतक पूरा करने के बाद धवन, शहबाज एहमद की गेंद पर शिवम दुबे को कैच दे बैठे। धवन और रहाणे के बीच 88 रनों की साझेदारी की।

धवन के जाने के बाद रहाणे ने अपना इस सीजन का पहला अर्धशतक पूरा किया। एहमद ने दिल्ली के कप्तान श्रयस अय्यर (7) को आउट कर दिल्ली का तीसरा विकेट दिलाया, लेकिन यहां से दिल्ली के लिए जीत सिर्फ औपचारिकता रह गई थी।

Advertisement

रहाणे की पारी का अंत भी इस बीच हो गया। वॉशिंगटन सुदर की गेंद पर दुबे ने रहाणे का कैच पकड़ा।

ऋषभ पंत (नाबाद 8) मार्कस स्टोइनिस (नाबाद 10) ने आखिरी में दिल्ली को जीत की दहलीज के पार पहुंचाया।

बैंगलोर के लिए इस मैच में एक बार फिर उसके बड़े धुरंधर विराट कोहली और अब्राहम डिविलियर्स विफल रहे। कोहली के पास अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदलने का मौका था, लेकिन वो रविचंद्रन अश्विन की चाल में फंस गए। डिविलियर्स अंत के ओवरों में टीम के लिए तेजी से रन नहीं बना पाए।

Advertisement

पडिकल के साथ उतरे जोशुआ फिलिपे (12) को कागिसो रबाडा ने शुरू में आउट कर दिया था। पडिकल ने फिर कोहली के साथ मिलकर टीम के बड़े स्कोर की बुनियाद बनानी शुरू की, लेकिन कोहली स्टोइनिस को कैच दे पवेलियन लौट लिए। कोहली ने 29 रन बनाए।

क्रिस मौरिस (0), दुबे (17) जल्दी आउट हो गए। इन दोनों से पहले हालांकि पडिकल भी नॉर्खिया की गेंद पर बोल्ड हो गए।

अंत में डी विलियर्स ने कुछ शॉट्स लगा उम्मीद जगाई की वह टीम को मजबूत स्कोर तक ले जाएंगे, लेकिन दो रन लेने की कोशिश में वह रन आउट हो गए। उन्होंने 35 रन बनाए।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार