पुणे, 19 दिसम्बर (CRICKETNMORE)| दिल्ली ने मंगलवार को महाराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेले गए रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल मैच में बंगाल को तीन दिन में ही मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया हैे। दिल्ली ने नवदीप सैनी (4/35) और कुलवंत खजरोलिया (4/40) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर बंगाल को पारी और 26 रनों से हरा दिया। 

Advertisement

इन दोनों ने आठ विकेट लेकर बंगाल को दूसरी पारी में 86 रनों पर ही सीमित कर दिया। दूसरी पारी में बंगाल ने अपने पांच विकेट सिर्फ 44 रनों पर ही खो दिए थे। एबी डीविलियर्स की वाइफ है बला की खूबसूरत, जरूर देखें

Advertisement

उप-कप्तान सुदीप चटर्जी (21) और मनोज तिवारी (14) और रिद्धिमान साहा पर तरजीह दिए गए विकेटकीपर-बल्लेबाज श्रीवत्स गोस्वामी (17) अच्छी शुरुआथ को बड़ी पारी में नहीं बदल पाए और जब बंगाल को इनकी जरूरत थी तभी यह अपने विकेट खोकर पवेलियन लौट लिए। 

दिल्ली ने शुरुआत में ही सफलता हासिल कर ली और सलामी बल्लेबाज अभिषेक रमन (0) को तेज गेंदबाज विकास टोकस ने पगबाधा आउट करा दिया। अभिमन्यू ईश्वरन (13) और सुदीप ने फिर पारी को बढ़ाने की कोशिश की और दूसरे विकेट के लिए 27 रनों जोड़े। इस साझेदारी को खजरोलिया ने ईश्वरन को आउट कर तोड़ा।

 

 इसके बाद दिल्ली के गेंदबाज हावी हो गए और विकेटों की झड़ी लगा दी। 

इससे पहले, बंगाल के लिए मोहम्मद शमी ने छह विकेट लेकर दिल्ली को तीसरे दिन अपने खाते में 127 रन ही जोड़ने दिए। दिल्ली ने तीन विकेट के नुकसान पर 271 रनों की शुरुआत की थी। एबी डीविलियर्स की वाइफ है बला की खूबसूरत, जरूर देखें

Advertisement

दिल्ली के लिए हिम्मत सिंह ने 60 रन बनाए। उनसे पहले गौतम गंभीर ने 127 और कुणाल चंदेला ने 113 रनों की पारियां खेली थीं।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार