हिम्मत सिंह (नाबाद 117) और नीतीश राणा (नाबाद 88) की पारी के दम पर दिल्ली ने यहां जयपुरिया विद्यालय ग्राउंड में खेले गए विजय हजारे ट्रॉफी के एलीट ग्रुप डी मुकाबले में सोमवार को राजस्थान को आठ विकेट से हराया।

Advertisement

दिल्ली ने टॉस हारकर राजस्थान को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया। राजस्थान ने अर्जित गुप्ता के 51 गेंदों पर सात चौकों और चार छक्कों की मदद से 78 और मनेंदर सिंह के 98 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 73 रन की अर्धशतकीय पारी के दम पर 48.2 ओवर में 294 रन बनाए।

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली ने हिम्मत के 96 गेंदों पर 13 चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 117 और नीतीश के 75 गेंदों पर 12 चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 88 रन की बदौलत 44.4 ओवर में दो विकेट पर 296 रन बनाए और मैच जीत लिया।

राजस्थान की पारी में अर्जित और मनेंदर के अलावा शिवा चौहान ने 42 रन बनाए। दिल्ली की तरफ से सिमरजीत सिंह ने चार, प्रदीप सांगवान ने तीन, कुलवंत खेजरोलिया ने एक, शिवांक वशिष्ठ ने एक और ललित यादव ने एक विकेट लिया।

दिल्ली की पारी में शिखर धवन ने 44 और ध्रुव शोरे ने 31 रनों का योगदान दिया। राजस्थान की ओर से शिवा ने एक और एसके शर्मा ने एक विकेट लिया। इस जीत के साथ दिल्ली पांच मैचों में चार जीत और एक हार के साथ 16 अंक लेकर ग्रुप डी की तालिका में दूसरे स्थान पर है।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार