Delhi Capitals vs Gujarat Titans: दिल्ली कैपिटल्स के ओपनिंग बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) ने बुधवार (8 अप्रैल) को दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल 2026 के मुकाबले में 52 गेंदों मे 11 चौकों औऱ 4 छक्कों दी बदौलत 92 रन की पारी खेली। भले ही राहुल शतक जड़ने से चूक गए लेकिन कई खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।
वॉर्नर को छोड़ा पीछे
आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा पार 75 या उससे ज्यादा रन की पारी खेलने के मामले में डेविड वॉर्नर को पछाड़कर राहुल तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने 20वीं बार आईपीएल में 75 से ज्यादा रन बनाए हैं। इस लिस्ट में क्रिस केल और विराट कोहली की उनसे आगे हैं।
विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा
बतौर भारतीय ओपनर आईपीएल में सबसे ज्यादा बार पारी में चार या उससे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने अपने आईपीएल करियर में 18वीं बार यह कारनामा कर विराट कोहली को पीछे छोड़ा। कोहली ने अभी तक ओपन करते हुए 17 बार पारी मे चार या उससे ज्यादा छक्के लगाए हैं।
अनचाहा कारनामा भी
आईपीएल में सबसे ज्यादा बार 90s (90 से 99 तक) में आउट होने वाले खिलाड़ियों में राहुल संयुक्त रूप से पहले नंबर पर आ गए हैं। उनके आईपीएल करियर में तीसरी बार ऐसा हुआ है और उन्होंने ऋतुराज गायकवाड़, ग्लेन मैक्सवेल औऱ डेविड वॉर्नर की बराबरी की।
Also Read: LIVE Cricket Score
हालांकि यह पारी दिल्ली को जीत दिलाने में कम पड़ गई और रोमांचक टक्कर में गुजरात 1 रन से जीती। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद गुजरात ने 4 विकेट के नुकसान पर 210 रन बनाए। जिसके जवाब में दिल्ली 8 विकेट गवाकर 209 रन तक ही पहुंच सकी।