आईपीएल 2025 (IPL 2025) के मेगा ऑक्शन में ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ में खरीदा था। वो आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बन गए। दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें अपने साथ क्यों नहीं रहने दिया। इस पर दिल्ली के हेड कोच हेमंग बदानी (Hemang Badani) ने कहा कि वो ऑक्शन में जाना चाहते थे। 

Advertisement

बदानी ने कहा कि, "वो रुकना नहीं चाहते थे। वह ऑक्शन में जाना चाहते थे। वह मार्केट को टेस्ट करना चाहते थे। किसी खिलाड़ी को रिटेन करने के लिए दोनों पक्षों की सहमति जरूरी होती है। हमने उनसे बात की, मैनेजमेंट से बात की और फोन कॉल्स और मैसेज के जरिए संपर्क किया। उन्होंने कहा कि वह ऑक्शन में जाना चाहते है और मार्केट को देखना चाहते है। उन्हें लगा कि उन्हें ज्यादा पैसे मिल सकते हैं। सबसे ज्यादा 18 करोड़ मिले, लेकिन अंत में उन्हें 27 करोड़ मिले। यह उनके लिए अच्छा है। वह अच्छे खिलाड़ी है। हम उन्हें मिस करेंगे, लेकिन जिंदगी आगे बढ़ती है। हम उन्हें शुभकामनाएँ देते हैं।"

Advertisement

आपको बता दे कि दिल्ली ने 2025 मेगा ऑक्शन से पहले पंत को रिलीज़ कर दिया। इस फैसले ने फैंस और क्रिकेट एक्सपर्ट्स को काफी हैरानी हुई थी। पंत 2016 से दिल्ली के साथ थे और 2022 और 2024 में टीम की कप्तानी की थी। सोशल मीडिया पर जब बवाल मचा की उन्होंने दिल्ली का साथ क्यों छोड़ दिया। 
इस पर पंत ने सोशल मीडिया पर स्पष्ट किया कि उनकी IPL 2025 के लिए रिटेंशन पैसों के बारे में नहीं था। अब बदानी ने उनके इस बयान पर पलटवार कर दिया है और एक तरीके से उन्हें झूठा साबित कर दिया है। 

बदानी को IPL 2025 के लिए दिल्ली कैपिटल्स का हेड कोच नियुक्त किया गया। उन्होंने रिकी पोंटिंग की जगह ली, जिन्हें सात साल बाद हटाया गया। पिछले सीजन में DC छठे स्थान पर रही, जो उनका तीसरा लगातार साल था जब वे प्लेऑफ में नहीं पहुंचे। आगामी सीजन में वो कैसा प्रदर्शन करते है ये देखना दिलचस्प रहेगा। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार