Delhi Capitals IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) उन चुनिंदा टीमों में से एक है जिन्होंने अब तक आईपीएल (IPL) का खिताब नहीं जीता है। आगामी सीजन में DC अपना इंतजार खत्म करना चाहेगी। हालांकि इससे पहले DC फैमिली के लिए एक बुरी खत्म सामने आई है। दरअसल, हाल ही में कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) का कार एक्सीडेंट हुआ था, जिस वजह से माना जा रहा है कि वह लगभग 6 महीनों तक क्रिकेट से दूर रहेंगे। ऐसे में हो सकता है कि वह आईपीएल नहीं खेल सके।

Advertisement

मनीष पांडे ले सकते हैं ऋषभ पंत की जगह: स्टार बल्लेबाज़ और कप्तान की गैरमौजूदगी में दिल्ली कैपिटल्स अपनी प्लेइंग इलेवन में अनुभवी मनीष पांडे को शामिल कर सकती है। मनीष पांडे को DC ने IPL Auction 2023 में 2.40 करोड़ रुपये में खरीदा। मनीष पांडे पंत की तरह मिडिल ऑर्डर में बैटिंग करते हैं, ऐसे में वह उनकी रिप्लेसमेंट बन सकते हैं। सरफराज अहमद को दिल्ली कैपिटल्स की टीम बतौर विकेटकीपर टीम में जोड़ सकती है। युवा बल्लेबाज़ सरफराज  अहमद घरेलू टूर्नामेंट में रनों का अंबार लगा रहे हैं और ताबड़तोड़ पारी खेल सकते हैं। उनमें कीपिंग करने की भी काबिलियत है।

Advertisement

डेविड वॉर्नर को मिल सकती है कमान: अगर ऋषभ पंत आगामी आईपीएल सीजन मिस करते हैं तो ऐसे में दिल्ली कैप्टिल्स का मैनेजमेंट अनुभवी स्टार ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ डेविड वॉर्नर को टीम की कमान दे सकता है। साल 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद ने भी वॉर्नर की लीडरशिप में आईपीएल का खिताब अपने नाम किया था। ऐसे में डेविड वॉर्नर कप्तान के तौर पर एक अच्छे ऑप्शन हो सकते हैं।

DC Strongest XI IPL 2023: डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ, मिचेल मार्श, मनीष पांडे, सरफराज खान (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, चेतन सकारिया, एनरिक नॉर्खिया, कमलेश नागरकोटी

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार