मार्कस स्टोइनिस (Marcus Stoinis) (21 गेंदों में 53 रन) की तूफानी पारी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2020 के दूसरे मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब को जीत के लिए रनों का टारगेट दिया।

Advertisement

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की शुरूआत खराब रही और पहले चार ओवरों में 13 रन पर टॉप 3 बल्लेबाज आउट होकर पवेलियन लौट गए। शिखर धवन (0) रन चुराने के चक्कर में रनआउट हो गए। वहीं चौथे ओवर में शमी ने पहले पृथ्वी शॉ (5) और फिर शिमरोट हेटमायर (7) को पवेलियन लौटाया।

Advertisement

इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर औऱ ऋषभ पंत ने मिलकर पारी को संभाला और चौथे विकेट के लिए 73 रन जोड़े।  इसके बाद डेब्यू मैच खेल रहे रवि बिश्नोई ने ऋषभ पंत को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। पंत ने 29 गेंदों में चार चौकों की मदद से 31 रन बनाए। इसके बाद 15वें ओवर की पहली गेंद पर शमी ने अय्यर को आउट कर दिल्ली को मुसीबत में डाल दिया। अय्यर ने 32 गेंदों में तीन छक्कों की मदद से 39 रन की पारी खेली। 

अंत में मार्कस स्टोइनिस की तूफानी पारी के दम पर दिल्ली 150 रन के पार पहुंची। स्टोइनिस ने 21 गेंदों में सात चौकों और तीन छक्कों की मदद से 53 रन की तूफानी पारी खेली। जिसके चलते दिल्ली ने 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 157 रन  बनाए। 20वें ओवर में  क्रिस जॉर्डन ने 31 रन लुटा दिए।

किंग्स XI पंजाब के लिए शमी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवरों में सिर्फ 15 रन देकर तीन महत्वपूर्ण विकेट लिए। शेल्डन कॉटरेल ने दो और रवि बिश्नोई ने एक विकेट लिया।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार