नई दिल्ली, 4 मई (CRICKETNMORE)| सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ घरेलू मैदान पर खेले गए पिछले मैच से जीत की पटरी पर लौटी दिल्ली डेयरडेविल्स आज जब अपने घर में गुजरात लायंस के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मौजूदा 10वें संस्करण में अपना 10वां मैच खेलने उतरेगी, तो उसका लक्ष्य जीत हासिल कर प्ले-ऑफ की दौड़ में खुद को बरकरार रखने का होगा। फिरोजशाह कोटला मैदान पर दिल्ली का यह चौथा मैच होगा। इससे पहले मंगलवार को उसने सनराइजर्स को इसी मैदान पर मात दी थी।

Advertisement

दिल्ली ने अपने बल्लेबाजों के एकजुट प्रदर्शन के दम पर हैदराबाद से मिले 186 रनों के मुश्किल लक्ष्य को हासिल किया और प्ले ऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है, वहीं गुजरात की टीम लगातार दो हार के बाद आठ टीमों की अंक तालिका में सातवें स्थान पर है।

Advertisement

दूसरी तरफ गुजरात को अपने पिछले दो मैचों में मुंबई इंडियंस और राइजिंग पुणे सुपरजाएंट के खिलाफ करीबी हार मिली। मुंबई के खिलाफ गुजरात को सुपर ओवर में हार झेलनी पड़ी, वहीं पुणे के बेन स्टोक्स ने दूसरे मैच में उसे जीत से दूर रखा।

टीमें (संभावित) : 

दिल्ली डेयरडेविल्स: मोहम्मद शमी, जयंत यादव, अमित मिश्रा, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, करुण नायर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), कोरी एंडरसन, एंजेलो मैथ्यूज, पैट कमिंस, कागिसो रबाडा, क्रिस मोरिस। 

Advertisement

गुजरात लायंस: सुरेश रैना (कप्तान), दिनेश कार्तिक, बासिल थंपी, शुभम अग्रवाल, जेम्स फॉल्कनर, एरॉन फिंच, ईशान किशन, रवींद्र जडेजा, कुमार, ब्रैंडन मैक्लम, प्रदीप सांगवान, इरफान पठान।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार