Rohit Sharma Vs Khaleel Ahmed: दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में आईपीएल 2022 का दूसरा मैच खेला जा रहा है। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) लय में नजर आए और उन्होंने पावरप्ले में दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। हालांकि,पावरप्ले के अंतिम ओवर में दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज खलील अहमद ने रोहित शर्मा को जमकर परेशान किया। रोहित शर्मा शुरुआती 4 गेंदों पर खलील अहमद के सामने पूरी तरह से बेबस नजर आए और चौथी गेंद पर अगर शार्दुल ठाकुर ने कैच ना छोड़ा होता तो रोहित का काम तमाम हो गया था।

Advertisement

शार्दुल ठाकुर ने रोहित शर्मा का कैच छोड़ा और उन्हें जीवनदान मिला वहीं उसके बाद ओवर की अगली गेंद पर रोहित शर्मा ने सारी कसर निकाल दी। रोहित शर्मा आगे बढ़े और ऑफ साइड की दिशा में करारा चौका जड़ दिया। एक पल के लिए इस शॉट को देखकर ऐसा लगा कि मानो रोहित शर्मा ने गेंदबाज को तमाचा जड़ा हो।

Advertisement

इस प्रकार रोहित शर्मा ने अपने ऊपर बन रहे दबाव को कम किया और गेंदबाज को करारा जवाब दिया। हालांकि, इसके बावजूद रोहित शर्मा ज्यादा लंबी पारी ना खेल सके और 32 गेंदों पर 41 रन बनाकर आउट हुए। रोहित शर्मा को कुलदीप यादव ने आउट किया।

बता दें कि इस मैच में दिल्ली कैपटिल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दिल्ली की टीम इस मैच में केवल 2 ओवरसीज प्लेयर के साथ मैदान पर उतरी है। वहीं मुंबई इंडियंस की टीम से भी टिम डेविड सहित कई खिलाड़ियों ने डेब्यू किया है।

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार