नई दिल्ली, 11 मार्च (CRICKETNMORE)| ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने शुक्रवार को कहा कि उनकी टीम चोटिल तेज गेंदबाज मिशेल स्टॉर्क के बावजूद भारत के खिलाफ जारी टेस्ट श्रृंखला को जीत सकती है। हालांकि, क्लार्क ने यह भी कहा कि स्टॉर्क के टीम से बाहर होने के कारण ऑस्ट्रेलियाई टीम की तैयारियों पर प्रभाव पड़ेगा। 

Advertisement

उल्लेखनीय है कि पैर में फ्रेक्चर के कारण स्टॉर्क भारत के खिलाफ जारी चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला के बाकी बचे दो टेस्ट मैचों में नहीं खेल पाएंगे। 

Advertisement

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने शुक्रवार को इस खबर की पुष्टि की थी। इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाड़ी मिशेल मार्श भी चोटिल होने के कारण टीम से बाहर हो गए हैं।

जरूरतमंद लोगों के लिए आयोजित सीआरवाई समारोह के दौरान मौजूद क्लॉर्क ने संवाददाताओं को दिए एक बयान में कहा, "स्टॉर्क की चोट का प्रभाव गंभीर होगा। वह टीम के महत्वपूर्ण खिलाड़ी थे। मुझे लगता है कि टीम में उनकी कमी जरूर खलेगी।"

क्लॉर्क ने कहा, "मुझे लगता है कि ऑस्ट्रेलिया स्टॉर्क के चोटिल होने के बावजूद इस श्रृंखला को जीत सकती है। उन्होंने पुणे टेस्ट मैच जीता था और वह रांची में होने वाले तीसरे टेस्ट मैच को जीतने के लिए अब भी आश्वस्त हैं।"

Advertisement

क्लॉर्क की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया टीम ने 2015 आईसीसी विश्व कप का खिताब जीता था। उसने फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को मात देकर पांचवीं बार टूर्नामेंट पर कब्जा किया था। 

ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व कप्तान ने कहा, "नाथन लॉयन और स्टीव ओकीफ की गेंदबाजी अद्वितीय है। वे दोनों ही उनकी तैयारियों को लिए श्रेय के योग्य हैं। कड़ी मेहनत का प्रशिक्षण करते हुए दोनों ने शानदार प्रदर्शन किया है।" 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार