आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2021 में हमें कई शानदार कैच देखने को मिले हैं लेकिन पाकिस्तान और न्यूज़ीलैंड के बीच मुकाबले के दौरान एक ऐसा शानदार कैच देखने को मिला जिसे कैच ऑफ द टूर्नामेंट भी कहा जा रहा है। ये कैच न्यूज़ीलैंड के फील्डर डेवोन कॉनवे ने पकड़ा जिसे देखकर सभी हैरान रह गए।

Advertisement

मिचेल सैंटनर पाकिस्तान की पारी का 11वां ओवर कर रहे थे और इस ओवर की आखिरी गेंद पर मोहम्मद हफीज़ ने लॉन्ग ऑफ के ऊपर से छक्का लगाने की कोशिश की। गेंद उनके रडार में थी और बल्ले से लगने के बाद ऐसा लग रहा था कि गेंद फील्डर से काफी दूर जाकर गिरेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

Advertisement

लॉन्ग ऑफ पर खड़े 30 साल के डेवोन कॉनवे गेंद की तरफ भागे और गेंद को अपने से दूर जाता देख सुपरमैन की तरह हवा में छलांग लगा दी। इस छलांग के बाद गेंद उनके हाथों में आ गई और इस कैच को देखकर ना सिर्फ हफीज़ बल्कि पूरा स्टेडियम हैरान रह गया।

सैंटनर की गेंद पर आउट होने से पहले हफीज़ ने एक छक्के की मदद से 6 गेंदों में 11 रन बनाए। वहीं, इस मैच को जीतने के लिए पाकिस्तान को 135 रन की दरकार है और अब ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या उनकी टीम लगातार दूसरा मैच जीत पाती है या नहीं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार