शुक्रवार, 1 फरवरी को सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में प्रिटोरिया कैपिटल्स और एमआई केपटाउन के बीच SA20 का 26वां मैच खेला गया। इस मैच में केपटाउन ने कैपिटल्स को 34 रन से हरा दिया और एमआई के लिए इस मैच में जीत के हीरो रहे रयान रिकेल्टन और डेवाल्ड ब्रेविस। इन दोनों ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया और इनकी पारियों के चलते एमआई केपटाउन ने शुक्रवार को SA20 मुकाबले में प्रिटोरिया कैपिटल्स के खिलाफ निर्धारित 20 ओवरों में 248/4 का विशाल स्कोर बनाया।

Advertisement

रिकेल्टन ने 200 के स्ट्राइक रेट से 45 गेंदों में 90 रन बनाए, जिसमें पांच छक्के और 10 चौके शामिल थे। जबकि ब्रेविस 32 गेंदों में 66 रन बनाकर नाबाद रहे, उन्होंने छह छक्के और तीन चौके लगाए। ब्रेविस के 6 छक्कों को देखकर ना सिर्फ फैंस बल्कि कमेंटेटर्स भी मंत्रमुग्ध हो गए। इन 6 छक्कों में एक नो लुक सिक्स भी शामिल था जिसे आप एक बार नहीं बल्कि बार-बार देखना चाहेंगे।

Advertisement

बेबी एबी के नाम से मशहूर ब्रेविस लंबे-लंबे छक्के लगाने के लिए जाने जाते हैं और इस मैच में उन्होंने इसी का एक नमूना पेश किया। ब्रेविस ने अपनी पारियों में लगाए गए 6 छक्कों में एक छक्का गुड लेंथ बॉल पर मारा जोकि नो लुक सिक्स था। ब्रेविस ने ये छक्का लगाते समय अपना सिर नीचे ही रखा उन्होंने ऊपर की तरफ देखा भी नहीं। उनके इस छक्के को देखकर कमेंटेटर्स भी दंग रह गए। इस छक्के का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

Also Read: Live Score

वहीं, अगर इस मैच की बात करें तो प्रिटोरिया कैपिटल्स को जीत के लिए 249 रनों का लक्ष्य मिला था और इस बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए कैपिटल्स ने भी अच्छी लड़ाई लड़ी और 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 214 रन बनाए। अगर विकेटकीपर काइल वेरिने को दूसरे छोर से किसी का साथ मिला होता तो कैपिटल्स की टीम ये लक्ष्य हासिल भी कर सकती थी। वेरिने ने 52 गेंदों में 116 रनों की शानदार पारी खेली।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार