साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने भारत के खिलाफ रविवार (30 नवंबर) को रांची के जेएससीए स्टेडियम में पहले वनडे मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। हालांकि, विराट कोहली और रोहित शर्मा की जोड़ी ने उनके इस फैसले को गलत साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी और दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी कर डाली।

Advertisement

हालांकि, रोहित के आउट होते ही रुतुराज गायकवाड़ बल्लेबाजी करने आए और उनसे भी बड़ी पारी की उम्मीद थी लेकिन पॉइंट पर खड़े डेवाल्ड ब्रेविस ने उनके इन इरादों पर पानी फेर दिया। गायकवाड़ ने बार्टमैन की गेंद पर पॉइंट की तरफ हवा में शॉट खेला और पहली नजर में ऐसा लगा कि शायद गेंद ब्रेविस के पास से निकल जाएगी लेकिन ब्रेविस ने जोंटी रोड्स की तरह हवा में छलांग लगाते हुए एक हाथ से एक गजब का कैच पकड़ लिया। गायकवाड़ ने आउट होने से पहले 14 गेंदों में 8 रन बनाए।

Advertisement

ब्रेविस का ये करिश्माई कैच देखकर नॉन स्ट्राइकर छोर पर खड़े विराट कोहली भी दंग रह गए और उनका रिएक्शन सारी कहानी बयां करने के लिए काफी था। ब्रेविस के कैच का ये वीडियो आप नीचे देख सकते हैं। इस मैच की बात करें तो भारतीय टीम इस मैच में तीन तेज गेंदबाज और तीन स्पिनर के साथ उतरी है। ऋषभ पंत को प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला है।  

साउथ अफ्रीका (प्लेइंग XI): रयान रिकेल्टन, क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), एडेन मार्कराम (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्ज़के, टोनी डी ज़ोरज़ी, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को जेनसन, कॉर्बिन बॉश, प्रेनेलन सुब्रायन, नंद्रे बर्गर, ओटनील बार्टमैन

Also Read: LIVE Cricket Score

इंडिया (प्लेइंग XI): रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, वाशिंगटन सुंदर, केएल राहुल (विकेट कीपर), रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार