भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज़ Shreyas Iyer आईपीएल 2022 में Kolkata Knight Riders की अगुवाई कर रहे हैं। श्रेयस की कप्तानी में आईपीएल सीज़न 15 में केकेआर की शुरुआत धमाकेदार रही है। केकेआर ने अब तक तीन मुकाबले खेले हैं, जिनमें से उन्होंने दो में जीत दर्ज की है। इसी बीच अब श्रेयस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से वर्कआउट करते हुए अपना एक वीडियो अपलोड किया है, जिसे देखकर फैंस अय्यर के दीवाने हो गए हैं, वहीं कुछ फैंस ऐसे भी हैं जिन्होंने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए अय्यर की टांग खींची हैं।

Advertisement

श्रेयस अय्यर फैंस के बीच अपनी बल्लेबाज़ और कप्तानी के अलावा फिटनेस और गुड लुक्स के लिए भी जाने जाते हैं। ये स्टार बल्लेबाज़ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहता है और फैंस का अपने वीडियो से काफी मनोरंजन भी करता है। हाल ही में श्रेयस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक्सरसाइज करते हुए एक वीडियो अपलोड किया था, जिसमें वह शॉट्स पहने वर्कआउट करते नज़र आए है। जो कि अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Advertisement

इस वीडियो पर फेंस लगातार ही कमेंट करते हुए श्रेयस की फिटनेस की तारीफ कर रहे हैं। वहीं कुछ ऐसे भी हैं कि जिन्होंने इसी बीच अय्यर की टांग भी खींची हैं। चलिए आपको भी दिखाते हैं कुछ कमेंट्स।

बता दें कि धनश्री भारतीय टीम के स्टार गेंदबाज़ युजवेंद्र चहल की पत्नी का नाम है। जो कि एक डांस टीचर है और अय्यर की अच्छी दोस्त भी हैं। बीते समय में फैंस के बीच धनश्री ने अपने डांस के टैलेंट से काफी नाम कमाया है और वह श्रेय्यस अय्यर समेत कई भारतीय खिलाड़ियों के साथ रील्स में भी नज़र आ चुकी है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार