12 जून। भले ही धोनी इस समय वर्ल्ड क्रिकेट से दूर हैं लेकिन अपने इस खाली समय का भरपूर लुत्फ उठा रहे हैं। आपको बता दें कि धोनी की कप्तानी में सीएसके की टीम ने आईपीएल का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया।

Advertisement

आईपीएल खत्म होने के बाद धोनी अपने घर रांची पहुंच गए थे लेकिन रविवार को एक बार फिर धोनी मुंबई में दिखाई दिए।

Advertisement

इस बार धोनी आधी रात को साक्षी के साथ सलमान खान के घर जाते हुए देखे गए हैं। कहा जा रहा है कि सलमान खान ने एक पार्टी रखी थी जिसमें धोनी को भी निमंत्रण दिया गया था।

आपको बता दें कि सलमान खान धोनी को अपना चहेता क्रिकेटर मानते हैं और कई बार इस बारे में सलमान ने खुलकर बात भी की है।

गौरतलब है कि सलमान खान की नई फिल्म रेस 3 रिलीज होने वाली है। ऐसे में धोनी  सलमान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पहुंचे जहां रेस 3 की स्टारकास्ट पहले से मौजूद थी।

धोनी और बॉबी देओल का एक फोटो भी वायरल हो रही है। 

Advertisement

आगे क्लिक करके देखें►

 
 

 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार