1 नवंबर, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद भारत को अब जनवरी में इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। ऐसे में धोनी के लिए फिटनेस बड़ी समस्या बन सकती है। माडिया में आई खबर के अनुसार धोनी साल 2016 के अंत में अपनी फिटनेस और फॉर्म के बारे में आकलन करेंगे।

OMG: धोनी के भाई के साथ हुआ भयानक हादसा, धोनी ने नहीं ली खबर

Advertisement

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद भारत को चैंपियंस ट्रॉफी खेलना है। ऐसे में धोनी के लिए खुद को वर्ल्ड कप 2019 तक फिट रखने के लिए ये 2 टूर्नामेंट काफी अहम है। यदि धोनी इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी में अपने रंग में दिखे तभी वो अपने भविष्य के बारे में सोच पाएंगें।

टीम इंडिया का ये खिलाड़ी लेता था ड्रग्स, परिवार के सदस्य ने किया खुलासा

Advertisement

आपको याद हो कि साल 2014 में धोनी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था जिससे वो छोटे फॉर्मेट में अपना ध्यान लगा सके। ऐसे में क्या धोनी वर्ल्ड कप 2019 तक टीम के साथ जुड़े रह पाएगें ये सवाल आज हर एक क्रिकेट फैन्स के जेहन में हैं।

VIDEO: एक पैर के बिना इस खिलाड़ी ने मैदान पर किया ऐसा जिसकी कल्पना कोई नहीं कर सकता

इस मुद्दे पर नेहरा जी ने कहा है कि “ इन दिनों आपको फिट रहना जरूरी है, उम्र अब कोई मायने नहीं रखती हैं। आजके समय में पाकिस्तान के मिस्बाह और यूनिस खान ने उम्रदराज होने के बाद भी जो कमाल किया है उससे अब मोटीवेट हो सकते हैं। खासकर धोनी के लिए फिट रहना कोई नई बात नहीं हैं। जिस तरह से धोनी मैदान पर शानदार खेल दिखा रहे हैं उससे मुझे पक्का यकिन है कि वो वर्ल्ड कप 2019 का वर्ल्ड कप जरूर खेल पाएगें।

धोनी ने किया ऐसा जो क्रिकेट के इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ

नेहरा के अलावा पूर्व क्रिकेटर विक्रम राठौर ने भी कहा है कि 37 साल की उम्र में आशिष नेहरा ने मैदान पर शानदार वापसी की है तो धोनी के लिए वर्ल्ड कप 2019 तक खुद को फिट रखना कोई बड़ी बात नहीं होगी।

Debutant जयंत यादव की कहानी को जानकर आप रो पड़ेगें..

आपको बता दें कि रवि शास्त्री ने भी धोनी के फिटनेस को देखकर पहले ही वकालत कर दी है कि धोनी के अंदर अभी काफी क्रिकेट बचा है। शास्त्री ने धोनी के बारे में ये भी कहा है कि भारतीय टीम को धोनी की अभी जरूरत है और उन्हें जरूर हम 2019 का वर्ल्ड कप खेलते हुए देख पाएगें।

झटका: BCCI ने धोनी की जगह विराट कोहली को बनाया टी-20 कप्तान

Advertisement

अब देखना होगा क्या धोनी इंग्लैंड और चैपियंस ट्रॉफी में किस तरह का परफॉर्मेंस करते हैं।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार