2 जुलाई। एंटिंगा (CRICKETNMORE)। तीसरे वनडे में धोनी ने कमाल की पारी खेलकर भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत दिलाने में खास भूमिका निभाई थी। धोनी एक तरफ जहां भारत के तरफ से वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनानें वाले चौथे बल्लेबाज बने थे तो वहीं वनडे क्रिकेट में विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनानें वाले दूसरे विकेटकीपर बने थे।    PHOTOS:क्रिकेटर मनोज तिवारी की वाइफ है बला की खूबसूरत देखकर दिल धड़क जाएगा आपका  

Advertisement

ऐसे में चौथे वनडे मैच में भी धोनी के नाम एक खास रिकॉर्ड बन सकते हैं। वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा स्टंप करने में धोनी केवल 3 स्टंप दूर हैं। यदि धोनी वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे वनडे मैच में 3 स्टंप कर देते हैं तो वनडे में 100 स्टंप करने वाले पहले विकेटकीपर बन जाएगें। PHOTOS:क्रिकेटर मनोज तिवारी की वाइफ है बला की खूबसूरत देखकर दिल धड़क जाएगा आपका  

Advertisement

इस समय धोनी के नाम 97 स्टंप हैं तो वहीं श्रीलंका के कुमार संगाकारा के नाम 99 स्टंप वनडे क्रिकेट में दर्ज है। ►

 

इसके अलावा धोनी वनडे क्रिकेट में 300 वनडे मैच खेलने में केवल 6 मैच दूर हैं। यदि धोनी वनडे इंटरनेशनल मैच में 6 मैच खेल लेगें तो भारत के तरफ से वनडे क्रिकेट में 300 या उससे ज्यादा मैच खेलने वाले छठे भारतीय क्रिकेटर बन जाएगें।    PHOTOS:क्रिकेटर मनोज तिवारी की वाइफ है बला की खूबसूरत देखकर दिल धड़क जाएगा आपका  

वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथा वनडे धोनी के करियर का 295वां वनडे मैच होगा। भारत के लिए 300 वनडे मैच सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़, मोहम्मद अजहरूद्धीन और युवी खेल चुके हैं। यानि धोनी भी इन महान खिलाड़ियों की लिस्ट में बस पहुंचने ही वाले हैं।  PHOTOS:क्रिकेटर मनोज तिवारी की वाइफ है बला की खूबसूरत देखकर दिल धड़क जाएगा आपका  

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार