28 जून, एंटीगुआ (CRICKETNMORE)। 30 जून को भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा वनडे मैच खेला जाएगा। भारत की टीम ने 5 मैचों की वनडे सीरीज में 1- 0 से बढ़त ले रखी है। वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला वनडे मैच बारिश के कारण नहीं हो सका था तो वहीं दूसरे वनडे में भारत की टीम ने रिकॉर्डतोड़ 105 रन से जीत हासिल कर कमाल कर दिया। 

Advertisement

ऐसे में अब भारत की टीम पूरे फॉर्म में हैं और बाकी बचे 3 वनडे मैच में भी जीत हासिल कर वेस्टइंडीज का क्लीन सफाया करना चाहेगी। एक तरफ जहां वेस्टइंडीज ने अपने टीम में 2 बदलाव किए हैं तो वहीं भारत की टीम अपने पुराने प्लेइंग इलेवन के साथ ही मैदान पर उतरेगी ऐसा इसलिए क्योंकि हर खिलाड़ी शानदार फॉर्मे में हैं।

आने वाले मैचों में धोनी रचेगें वनडे का सबसे बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड►

 

विकेटकीपर के तौर पर वनडे क्रिकेट में धोनी के नाम अबतक 293 मैच में 96 स्टंप करने का का कारनामा है। ऐसे में यदि धोनी आने वाले 3 वनडे मैचों में 4 स्टंप करने में सफल रहते हैं तो वनडे क्रिकेट में 100 स्टंप करने वाले पहले विकेटकीपर बन जाएगें। PHOTOS:क्रिकेटर मनोज तिवारी की वाइफ है बला की खूबसूरत देखकर दिल धड़क जाएगा आपका  

Advertisement

आपको बता दें कि इस समय वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा स्टंप करने का कारनामा श्रीलंका के महान कुमार संगकारा ने 99 स्टंप करने का गौरव प्राप्त किया है। ऐसे में धोनी संगकारा का रिकॉर्ड तोड़ने वाले हैं।  PHOTOS:क्रिकेटर मनोज तिवारी की वाइफ है बला की खूबसूरत देखकर दिल धड़क जाएगा आपका  

इसके अलावा रोमेश कालुविथरणाना ने 75 स्टंप करने में सफल रहे थे। चौथे नंबर पर वर्तमान में पाकिस्तान के मोइन खान हैं। जिनके नाम वनडे करियर में 73 स्टंप करने का कमाल है। पांचवें नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज एडम गिलक्रिस्ट हैं जिन्होंने 55 स्टंप किए हैं।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार