धोनी ने बनाया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा ‘स्टंपिंग’ का रिकॉर्ड

Updated: Sun, Feb 08 2015 04:35 IST

नई दिल्ली, 30 अगस्त (हि.स.) । भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने आज तीसरे एकदिवसीय मैच में इंग्लैंड के कप्तान कुक को स्टंप करते ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा स्टंपिंग का रिकॉर्ड बनाया है।

धोनी के तीनों फॉर्मेंट में अबतक 130 स्टंप हो गए हैं। धोनी के ठीक पीछे श्रीलंका के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगाकारा हैं। सांगा के नाम 129 स्टंप किये हैं। धोनी ने 130 स्टंपिग के लिए जहां 382 मैच खेले हैं वहीं कुमार संगकारा ने 563 मैच खेले हैं।

क्रिकेट के सभी प्रारूपों में सर्वाधिक स्टंपिंग करने वाले बल्लेबाजों पर डालते हैं एक नजर:

1- महेंद्र सिंह धोनी (भारत) - 382 मैच की 452 पारी में 130 स्टंपिंग
2- कुमार संगकारा (श्रीलंका) - 563 मैच की 474 पारी में 129 स्टंपिंग
3- रोमेश कालूविर्तना (श्रीलंका)- 238 मैच की 270 पारी में 101 स्टंपिंग
4- मोईन खान (पाकिस्तान)- 288 मैच की 327 पारी में 93 स्टंपिंग
5- एडम गिलक्रिस्ट (ऑस्ट्रेलिया) - 396 मैच की 485 पारी में 92 स्टंपिंग
6- कामरान अकमल (पाकिस्तान)- 261 मैच की 303 पारी में 85 स्टंपिंग

हिन्दुस्थान समाचार/सुनील/अनूप

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें