पुणे, 7 अप्रैल | राइजिंग पुणे सुपरजाएंट के विकेटकीपर महेंद्र सिंह धौनी को शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की आचार संहिता के उल्लंघन के लिए मैच रेफरी ने फटकार लगाई है। आईपीएल के 10वें संस्करण में सुपरजाएंट और मुंबई इंडियंस के बीच मैच के दौरान धौनी को आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया गया था। 

Advertisement

आईपीएल ने एक बयान जारी कर कहा है, "इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के महाराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेले गए मैच के दौरान गुरुवार को राइजिंग पुणे सुपरजाएंट के महेंद्र सिंह धोनी को मैच रैफरी ने आईपीएल की आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी मानते हुए फटकार लगाई है।" PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

Advertisement

बयान में कहा गया है, "धौनी को संहिता के अनुच्छेद 2.1.1 के उल्लंघन का दोषी पाया गया है। हालांकि धोनी को फटकार लगाने के पीछे कोई ठोस कारण नहीं बताया गया है, लेकिन धौनी द्वारा मजाकिया लहजे में निर्णय समीक्षा प्रणाली (डीआरएस) की मांग करना इस फटकार का कारण हो सकता है। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार