सबके चहेते धोनी पहुंचे रांची, अपनी SUV महंगी जीप में इस तरह से नजर आए, देखिए !

Updated: Sat, Sep 21 2019 14:14 IST
Twitter

21 सितंबर। सबके चहेते धोनी अमेरिका से वापस अपने होम टाउन रांची पहुंच चुके हैं। सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर धोनी की एक फोटो काफी वायरल हो रही है जिसमें वो अपनी नई चमचमाती महंगी एसयूवी जीप ग्रैंड चेरोकी में स्पॉट किया गया है।

गौरतलब है कि धोनी के घर एसयूवी जीप ग्रैंड चेरोकी कुछ दिन पहले ही आई है। आपको याद हो कि जब धोनी कश्मीर में आर्मी में अपनी ट्रेनिंग कर रहे थे तभी उनकी वाइफ साक्षी ने इस कार के घर आने की बात कही थी। इस एसयूवी जीप की ऑन-रोड प्राइस करीब 1.6 करोड़ रुपए है।

हाल के समय में धोनी टीम इंडिया से बाहर हैं। फैन्स धोनी को जल्द से जल्द टीम इंडिया में देखना चाहते हैं। आर्मी की ट्रेनिंग की वजह से धोनी ने अपना नाम वेस्टइंडीज दौरे से वापस ले लिया था तो वहीं दूसरी ओर अपने व्यक्तिगत कारणों के चलते साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज से बाहर हैं।

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें