मई 20, नई दिल्ली (CRICKETNMORE): इंडियन प्रीमियर लीग 2017 में फैंस हर तरह से एंटरटेन हो रहे हैं। चाहे अपने फेवरेट क्रिकेटर के बल्ले से विरोधी खेमें के गेंदबाजों की धूनाई की बात हो या फिर अचानक से धोनी का अपने फॉर्म में वापस लौट आना. ये चीजें फैंस को सुकून का पल देती है। तभी तो आईपीएल की अपनी एक अलग ही पहचान है जो क्रिकेट फैंस को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल होती है। इसमें सोशल साइट्स की बड़ी अहम भूमिका रही है।

Advertisement

कुछ ऐसा ही माजरा उस वक्त देखने को मिला जब सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर आईपीएल के फाइनल मैच से पहले महेन्द्र सिंह धोनी का लुंगी डांस वाला वीडियो तेजी से वायरल हो गया। इस वीडियो में धोनी मस्ती के मूड में लुंगी डांस करते नजर आ रहे हैं। PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

Advertisement

आपको बता दे इस वीडियो में माही के साथ मशहूर कोरियोग्राफर और निर्देशक प्रभुदेवा धोनी को डांस की ट्रेनिंग देते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को धोनी के फैन क्लब ने  फेसबुक पर शेयर किया है।

ये पहली बार नहीं है जब धोनी ने लुंगी पहनी हो, बल्कि आठ साल पहले भी धोनी लुंगी पहन चुके हैं। हालांकि तब वे चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान थे। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए धोनी ने एक विज्ञापन शूट करते समय लुंगी पहनी थी। माही का वह विज्ञापन काफी मशहूर हुआ था।

मालूम हो कि इंडियन प्रीमियर लीग के दसवें संस्करण का फाइनल मुकाबला रविवार 21 मई को मुंबई इंडियंस और राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के बीच खेला जाएगा।

आगे की स्लाइड में देखें महेन्द्र सिंह धोनी का वो लुंगी डांस वाला शानदार वीडियो

Advertisement

 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार