बेंगलुरू, 20 मई| महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में 2007 में टी-20 वर्ल्ड कप का पहला संस्करण जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य रोबिन उथप्पा ने बताया है कि वह यह टूर्नामेंट जीतने के बाद तीन दिन तक सो नहीं पाए थे।

Advertisement

उथप्पा ने आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स के साथी और स्पिन सलाहकार ईश सोढ़ी के साथ पोडकास्ट पर बात करते हुए कहा, "वर्ल्ड कप जीतने के बाद मैं लगातार तीन दिन नहीं सो पाया था। शुरुआत में पता नहीं चला, हम काफी उत्साहित थे कि हमने वर्ल्ड कप के फाइनल में पाकिस्तान को हराया है।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "हम जब भारत लौटे तो इस जीत की भव्यता ने हमें खुश कर दिया। जो स्वागत हमें मिला वो शानदार था। मुंबई किसी के लिए नहीं रुकती, लेकिन उस दिन मुंबई रुकी थी और सिर्फ एक ही दिशा में बढ़ रही, हमारी बस की दिशा में। हमने उस दिन भारत के सभी मौसम देखे।"

दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने बताया, "वानखेड़े स्टेडियम पहुंचने में आमतौर पर 45 मिनट या एक घंटा लगता है लेकिन हमें उस दिन पांच घंटे लगे। उस दिन बारिश भी हो रही थी, ठंड भी लग लगी थी और गर्मी भी लग रही थी।"

उन्होंने कहा, "मुझे याद है कि लोग हम पर पानी की बोतलें, फल और चॉकलेट फेंक रहे थे ताकि हमारी ऊर्जा खत्म न हो। हमारे लिए यह बेहतरीन चीज थी और हमने इन पलों का लुत्फ उठाया। 1983 की वर्ल्ड कप जीत के बाद यह वर्ल्ड कप जीतना बड़ी राहत है।"

उथप्पा ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि वर्ल्ड विजेता की भावना को शब्दों में बयां किया जा सकता है। एक क्रिकेटर के तौर पर आप जो महसूस करते हो यह उससे आगे निकल जाता है। यह एक खिलाड़ी के लिए सबसे शानदार भावना है।"

Advertisement

रॉयल्स ने उथप्पा को तीन करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा है। इससे पहले उथप्पा कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ थे।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार