भारतीय महिला क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेल गए दूसरे वनडे में हरमनप्रीत कौर का एक अजीबोगरीब शॉट देखने को मिला। मेगन शुट्ट की धीमी गेंद पर हरमनप्रीत कौर की स्कूप खेलने के चक्कर में टाइमिंग गड़बड़ा गई और गेंद बल्ले से लगकर सीधा हेलमेट की ग्रिल पर जा टकराई।

Advertisement

होबार्ट के बेलेरिव ओवल में शुक्रवार (27 फरवरी) को खेले गए दूसरे वनडे में भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर शानदार लय में नजर आ रही थीं। उन्होंने 70 गेंदों में 54 रन की जिम्मेदार पारी खेली, लेकिन उनकी इस पारी के दौरान एक ऐसा पल आया जिसने सभी को चौंका दिया।

Advertisement

पारी के 39वें ओवर में ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाज मेगन शुट्ट ने शॉट पिच पर धीमी गेंद डाली। हरमनप्रीत पहले से ही स्कूप शॉट खेलने का मन बना चुकी थीं क्योंकि विकेटकीपर के पीछे गैप दिख रहा था। लेकिन गेंद की रफ्तार कम थी और उनकी टाइमिंग कुछ गड़बड़ा गई। गेंद बल्ले का किनारा लेकर सीधे उनके हेलमेट की फेस ग्रिल पर जा लगी। कुछ पल के लिए मैदान पर सन्नाटा छा गया, लेकिन अच्छी बात ये रही कि उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई और वो तुरंत संभल भी गईं।

VIDEO:

Also Read: LIVE Cricket Score

हालांकि मैच की बात करें तो हरमनप्रीत की इस जुझारू पारी और प्रतिका रावल (52) की अर्धशतकीय पारी के बावजूद पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम 50 ओवर में 251 रन ही बना सकी। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने जॉर्जिया वोल (101) और फोएबे लिचफील्ड (80) की शानदार पारियों की बदौलत 83 गेंद शेष रहते हुए लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया और सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली। ऐसे में अब तीसरा वनडे रविवार (1 मार्च) को इसी मैदान पर खेला जाएगा, जहां हरमनप्रीत एंड कंपनी सम्मान बचाने के इरादे से उतरेगी।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार