कैनबरा, 2 फरवरी (CRICKETNMORE)| श्रीलंका क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज दिमुथ करुणारत्ने खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। मेजबान आस्ट्रेलिया के साथ जारी दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन पैट कमिंस की एक बाउंसर करुणारत्ने की गर्दन पर जा लगी थी।
Advertisement
30 वर्षीय करुणात्ने को उस समय गेंद लगी जब वह 46 रन पर नाबाद बल्लेबाजी कर रहे थे। गेंद लगते ही बल्ला छोड़कर वह मैदान पर गिर पड़े और फिर इसके बाद उन्हें स्ट्रैचर पर मैदान से बाहर ले जाया गया था।
Advertisement
करुणारत्ने को बाद में कैनबरा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां मेडिकल जांच के बाद इस बात की पुष्टि की गई है कि उन्हें कोई खतरा नहीं है।
क्रिकइंफो ने श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) के हवाले से लिखा, "सभी जांच होने के बाद करुणारत्ने को कैनबरा अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। आगे उनसे संबंधित कोई भी जानकारी कल दी जाएगी।"