इस आर्टिकल में शामिल है उन 3 दिग्गज क्रिकेटर्स का नाम जिन्होंने लंबे समय तक टीम इंडिया के लिए क्रिकेट खेला और अभी भी वो एक्टिव खिलाड़ी हैं। हालांकि, इस बात की संभावना काफी ज्यादा है कि ये तीन दिग्गज क्रिकेटर 1 या ज्यादा से ज्यादा 2 साल तक इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं।

Advertisement

अजिंक्य रहाणे: इस लिस्ट में पहला नाम पूर्व भारतीय उपकप्तान अजिंक्य रहाणे का है। 34 साल के अजिंक्य रहाणे टेस्ट टीम से ड्रॉप हो चुके हैं और वनडे और टी-20 इंटरनेशनल से तो उनकी काफी टाइम पहले ही छुट्टी हो चुकी थी। आईपीएल में भी प्लेइंग में बड़ी मुश्किल से ही अजिंक्य रहाणे जगह बना पाते हैं। रहाणे ने भारत के लिए 82 टेस्ट, 90 वनडे और 20 टी-20 मैच खेले हैं।

Advertisement

शिखर धवन: 36 साल के शिखर धवन भारत के लिए केवल वनडे क्रिकेट खेलते हुए नजर आते हैं। ऐसे में इस बात की संभावना काफी ज्यादा है कि 2023 वनडे विश्वकप के बाद शिखर धवन इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दें। शिखर धवन ने भारत के लिए 34 टेस्ट, 155 वनडे और 68 टी-20 मैच खेले हैं। धवन के नाम इंटरनेशनल क्रिेकट में 24 शतक हैं।

दिनेश कार्तिक: 37 साल के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने हाल ही में टीम इंडिया की नेशनल टीम में वापसी की है। टी-20 विश्वकप 2022 में दिनेश कार्तिक टीम इंडिया का हिस्सा होंगे इस बात की संभावना काफी ज्यादा है। लेकिन, इसके बाद डीके आगे भविष्य में टीम इंडिया का हिस्सा होंगे इसकी संभावना ना के बराबर है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार