IPL 2023: विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस के तूफानी अर्धशतकों के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने आईपीएल 2023 के पांचवें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में विजयी आगाज़ किया है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई की टीम ने 171 रन बनाए थे लेकिन आरसीबी के सामने ये लक्ष्य बौना साबित हुआ और बैंगलोर ने 16.2 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाकर मैच जीत लिया। 

Advertisement

इस मैच को बेशक आरसीबी ने जीत लिया लेकिन इसके बावजूद इस मैच में उनकी कई खामियां देखने को मिली और उन्हीं खामियों में से एक थी उनकी ग्राउंड फील्डिंग। इस मैच में आरसीबी के फील्डर्स ने आसान कैच भी टपरकाए और उन्हीं में से एक कैच था मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा का लड्डू कैच, जो दिनेश कार्तिक और मोहम्मद सिराज की गलती से छूट गया।

Advertisement

इस समय सोशल मीडिया पर इस कैच का वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि रोहित शर्मा सिराज की गेंद पर हवाई शॉट खेलने की कोशिश में शॉट को मिसटाइम कर देते हैं और गेंद 30 यार्ड सर्कल में हवा में चली जाती है। इस कैच को पकड़ने के लिए सिराज और विकेटकीपर कार्तिक भाग पड़ते हैं और दोनों यहां स्कूल बॉय वाली नादानी करते हुए कॉलिंग नहीं करते हैं जिसके चलते दोनों एक दूसरे से टकरा जाते हैं और सिराज के हाथों से कैच भी टपक जाता है।

इस आसान कैच को ड्रॉप होता देख विराट कोहली का रिएक्शन देखने लायक होता है। विराट गुस्से से आग बबूले नजर आते हैं। इस घटना का वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। अगर इस मैच की बात करें तो विराट कोहली ने 49 गेंदों में 82 रनों की तूफानी पारी खेलकर बाकी टीमों के लिए चेतावनी जारी कर दी है और अब ये देखना दिलचस्प होगा कि विराट कोहली इस खतरनाक फॉर्म को कब तक जारी रखते हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार