आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के 30वें मुकाबले में रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया लेकिन दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज़ों ने रोहित के इस फैसले को गलत साबित कर दिया। सूर्यकुमार यादव को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज़ अफ्रीकी गेंदबाज़ों से ना लड़ सका और यही कारण रहा कि सूर्या की 68 रनों की शानदार पारी के बावजूद भारतीय टीम सिर्फ 133 रन ही बना पाई।

Advertisement

इस मैच में एक के बाद एक भारतीय बल्लेबाज़ पवेलियन लौटते रहे और नौबत ये आ गई कि नौवें ओवर में फिनिशर दिनेश कार्तिक बल्लेबाज़ी के लिए आ गए। कार्तिक का जल्दी बैटिंग पर आने का मतलब था कि उनके पास एक लंबी पारी खेलने का मौका था और अगर वो एक बड़ी पारी खेलते तो ना सिर्फ अपना भला करते बल्कि टीम इंडिया को भी एक बडे़ स्कोर तक पहुंचा देते लेकिन ऐसा हुआ नहीं।

Advertisement

कार्तिक ने आउट होने से पहले 15 गेंदें खेली और इन 15 गेंदों में वो बिल्कुल भी सहज नहीं दिखे। पर्थ की तेज़ पिच पर कार्तिक ना पेस गेंदबाज़ों के खिलाफ मार पाए और ना ही स्पिनर्स के खिलाफ उनकी बल्लेबाज़ी में दम दिखा। यही कारण रहा कि वो जूझते हुए सिर्फ 40 के स्ट्राइक से रन बनाकर गए। उनके इस फ्लॉप शो के बाद सोशल मी़डिया पर उनकी काफी ट्रोलिंग हो रही है।

फैंस का मानना है कि अगले मैच में डीके की जगह ऋषभ पंत को मौका दिया जाना चाहिए लेकिन रोहित शर्मा क्या सोचते हैं ये सबसे ज्यादा मायने रखता है और अगर डीके इस फ्ल़ॉप शो के बावजूद अगला मैच खेलते हैं तो ये पता चल जाएगा कि रोहित उन पर बहुत भरोसा करते हैं और पूरा वर्ल्ड कप पंत खेलें या ना खेलें लेकिन डीके पूरा वर्ल्ड कप खेलेंगे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार