बीते कुछ दिनों में अपनी कमेंट्री से सभी का दिल जीतने वाले कोलकाता नाइट राइडर्स के पूर्व कप्तान दिनेश कार्तिक अब क्रिकेट पिच पर वापिस लौट चुके हैं और आईपीएल 2021 की तैयारियों को अमली जामा पहनाने में जुट चुके हैं। कार्तिक ने अबू धाबी पहुंचने के बाद अपना क्वारंटीन पूरा कर लिया है और नेट्स में अपनी तैयारी शुरू कर दी है।

Advertisement

यूएई पहुंचने से पहले, दिनेश कार्तिक स्काई स्पोर्ट्स के लिए कमेंटेटर के रूप में काम कर रहे थे। भारत और इंग्लैंड के बीच पहले तीन टेस्ट में अपनी कमेंट्री से महफिल लूटते हुए दिखे थे। इस दौरान उन्हें द हंड्रेंड में भी कमेंट्री करते हुए देखा गया था।

Advertisement

कोलकाता फ्रेंचाइजी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा करके अपने प्रशंसकों को यूएई में दिनेश कार्तिक के पहले नेट सेशन के बारे में जानकारी दी है। नेट्स में गेंद का सामना करने से पहले दिनेश कार्तिक ने भी बातचीत भी की। उन्होंने कहा, "देखो, मुझे लगता है कि पिछले साल जब हम संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में थे, हम थोड़ा सा पीछे रह गए थे। दो साल लगातार, हम टेबल पर पांचवें स्थान पर रहे हैं। यह कुछ ऐसा है जो अभी भी मुझे कुतरता है।"

दिनेश कार्तिक ने पिछले कुछ वर्षों में केकेआर की बदकिस्मती के बारे में बात की और 2020 और 2019 में पांचवें स्थान पर रहने के दुख को भी प्रकट किया। कार्तिक को लगता है कि उनकी टीम अभी भी 7 में से 6 मैच जीतकर प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर सकती है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि उनका खुद का प्रदर्शन कैसा रहता है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार