हैदराबाद, 27 अप्रैल (CRICKETNMORE)| किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान रविचंद्रन अश्विन ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मिली हार को निराशाजनक बताते हुए कहा कि अब आगे वापसी करने के लिए टीम को कड़ी मेहनत करनी होगी। गुरुवार रात यहां राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए मैच में पंजाब ने अंकित राजपूत (चार ओवर, 14 रन, पांच विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर मेजबान टीम को 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 132 रनों पर सीमित कर दिया था।

Advertisement

इस आसान से लक्ष्य को पंजाब की टीम हैदराबाद की नियंत्रित गेंदबाजी के सामने हासिल नहीं कर पाई और 19.2 ओवरों में 119 रनों पर ही ढेर हो गई। 

अश्विन ने मैच के बाद कहा, "यहां से अब हमें इस मैच को भुलाना होगा। यह निराशाजनक है। विकेट बल्लेबाजी के लिए बहुत अच्छा नहीं था और इस पर लड़खड़ा गए। इस तरह के प्रारूप में ऐसे मैच होते रहते हैं। हमारी फील्डिंग भी अच्छी नहीं थी। हमें इसमें सुधार करना होगा। कृत्रिम रोशनी में कैच करना आसान नहीं होता लेकिन यह कोई बहाना नहीं है। हम प्रोफेशनल क्रिकेटर हैं और हमें इसे भुलाकर अब आगे कड़ी मेहनत करनी होगी।" 

मैच में पांच विकेट लेकर मैन आफ द मैच बने अंकित ने कहा," मुझे नहीं लगता है कि आईपीएल आसान है। सभी कड़ी मेहनत करते हैं और अच्छा प्रदर्शन करते हैं। विकेट से मदद मिल रही थी, इसलिए मैं पूरी गति से गेंदबाजी कर रहा था। मुझे लगता है कि मेरा दिन था, इसलिए मैं पांच विकेट लेने में सफल रहा।"

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार