मेलबर्न/नई दिल्ली, 19 जनवरी (CRICKETNMORE)। ऑस्ट्रेलियाई कोच डेरेन लेहमन ने आज अपने खिलाड़ियों को चेतावनी देते हुए कहा है कि वे मैदानी आक्रामकता दिखाते हुए मर्यादा का उल्लंघन ना करें। बता दें कि त्रिकोणीय श्रृंखला के रविवार के मैच में डेविड वॉर्नर और रोहित शर्मा के बीच बहस हो गई थी।


ये भी पढ़ें : वॉर्नर और रोहित के बीच जुूबानी जंग


लेहमन ने कहा कि वह नहीं चाहते कि हालात बेकाबू हों। उन्होंने ‘स्काय स्पोर्ट्स रेडियो’ पर कहा, ''यह देखने में अच्छा नहीं लगता। आईसीसी ने इसके बारे में कुछ किया है। हमें ऐसे हालात का बेहतर तरीके से सामना करना होगा। डेविड पर 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। अब हमें इसे भुलाकर आगे देखना है।’’

लेहमन ने कहा, ''यह आदर्श स्थिति नहीं है लेकिन हमें सुनिश्चित करना होगा कि हम मर्यादा ना लांघें।’’ उन्होंने कहा, ''डेविड आक्रामक क्रिकेटर हैं और हम उनका समर्थन करते हैं। यह सुनिश्चित करना होगा कि वह मैदान पर सही चीजें करे और यह वही बखूबी तय कर सकता है। हम उसकी मदद करेंगे।’’ उन्होंने कहा कि विरोधी खिलाड़ियों को परेशान करना कोई समस्या नहीं है लेकिन खिलाड़ियों को खेल का सम्मान करना कभी नहीं भूलना चाहिये। लेहमन ने कहा, ''हमें क्रिकेट को नहीं भूलना चाहिये जो दुनिया भर में लोगों के लिये मनोरंजन का जरिया है। हमें यह तय करना होगा कि जुझारूपन दिखाये लेकिन सीमा के भीतर रहे।’’

हिन्दुस्थान समाचार/सुनील/गोविन्द

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार