Donovan Ferreira Six Video: साउथ अफ्रीका में SA20 2025 लीग खेली जा रही है जहां बीते सोमवार, 21 जनवरी को टूर्नामेंट का 15वां मुकाबला जॉबर्ग सुपर किंग्स (Joburg Super Kings) और पार्ल रॉयल्स (Paarl Royals) के बीच बोलैंड पार्क स्टेडियम में खेला गया था। इस मुकाबले में सुपर किंग्स के हरफनमौला खिलाड़ी डोनोवन फरेरा (Donovan Ferreira) ने अपनी बैटिंग और बॉलिंग दोनों से ही धमाल मचा दिया और इसी बीच एक बाहुबली छक्का जड़कर सभी फैंस के होश उड़ा दिए।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, डोनोवन फरेरा का ये मॉन्स्टर शॉट जॉबर्ग सुपर किंग्स की इनिंग के 17वें ओवर में देखने को मिला। टीम को तेजी से रन बनाने की जरूरत थी ऐसे में डोनोवन फरेरा ने विपक्षी टीम के सबसे काबिल गेंदबाज़ मुजीब उर रहमान को टारगेट करने का फैसला किया। उन्हें मुजीब के ओवर की चौथी गेंद अपने स्लॉट में मिली जिस पर फरेरा ने घुटने पर बैठकर लॉन्ग-ऑन की तरफ भयंकर छक्का मारा।

Advertisement

ये गेंद फरेरा के बैट के मिडिल से टकराने के बाद 100 मीटर से भी दूर गई और सीधा स्टेडियम की छत से जाकर टकराई जिसके देखकर फैंस खुशी से पगला गए और फरेरा की मसल पावर देखकर हैरान नज़र आए। गौरतलब है कि फरेरा ने इस मुकाबले में पार्ल रॉयल्स के खिलाफ नंबर-7 पर बैटिंग करते हुए 19 बॉल पर 1 चौका और 2 छक्के की मदद से नाबाद 32 रनों की पारी खेली। इसके अलावा उन्होंने 3 ओवर गेंदबाज़ी करते हुए 16 रन खर्चे और एक विकेट भी चटकाया।

बात करें अगर इस मुकाबले की तो जॉबर्ग सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 146 रन बनाकर पार्ल रॉयल्स के सामने 147 रनों का लक्ष्य रखा था जिसे रॉयल्स की टीम ने 19.1 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर हासिल करके 6 विकेट से जीत दर्ज की। इस मुकाबले के बाद अब पार्ल रॉयल्स की टीम पॉइंट्स टेबल पर 5 मैचों में 4 जीत और कुल 16 अंकों के साथ पहले पायदान पर है। वहीं दूसरी तरफ सुपर किंग्स की टीम 5 मैचों में 2 जीत और कुल 10 अंकों के साथ तीसरे पायदान पर मौजूद है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार